फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Health Minister indicated, something big is going to happen in the bargaining of patients

Jhansi News: स्वास्थ्य मंत्री कर गए इशारा, मरीजों की सौदेबाजी में कुछ बड़ा होने वाला

Sun, 09 Apr 2023 11:25 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Health Minister indicated, something big is going to happen in the bargaining of patients
झांसी। मेडिकल कॉलेज से मरीजों को लाने के लिए नर्सिंगहोम द्वारा एजेंटों के फैलाए गए जाल पर बड़ी कार्रवाई करने के निर्देश स्वास्थ्य मंत्री पुलिस और प्रशासन के अफसरों को दे गए। मंत्री ने साफ कहा कि निजी अस्पतालों के एजेंटों को चिह्नित करें। ऐसे नर्सिंगहोम के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। किसी भी हाल में मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज का एजेंट बाहर न ले जा पाएं।
विज्ञापन

मरीजों की सौदेबाजी का मामला अमर उजाला लगातार उठाता रहा है। इसकी गूंज शासन तक पहुंची। जब शासन से निर्देश आए तो पुलिस ने जाल बिछाकर आठ लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। सूत्रों ने बताया कि पुलिस की इस कार्रवाई में बड़ी मछलियां तो बच गईं। रविवार को मेडिकल कॉलेज में जब डिप्टी सीएम से इसको लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अब यहां एक भी एजेंट नहीं दिखेगा। अस्पतालों के एजेंट के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री डीएम रविंद्र कुमार और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर के साथ अलग से बात करने लगे। सूत्रों ने बताया कि मंत्री ने दोनों अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक भी एजेंट कॉलेज परिसर में घुस न पाए। जांच कराकर पता लगाएं कि कौन-कौन से नर्सिंगहोम इस सौदेबाजी में लिप्त हैं। उनका लाइसेंस निरस्त किया जाए। सरकारी अस्पतालों को पर्याप्त बजट दिया जा रहा है। लगातार सुविधाएं बढ़ाई जा रही है। जल्द ही मरीजों की सौदेबाजी का नेटवर्क तोड़ा जाए।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे बढ़ाएं और बेरिकेडिंग लगाएं
डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को मेडिकल कॉलेज कैंपस में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्य गेटों पर बेरिकेडिंग भी लगाई जाए। ताकि, कोई एजेंट एंबुलेंस से मरीज को बाहर न ले जा पाए। खासकर रात में निगरानी को बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ने जो भी निर्देश दिए हैं, उनका पूरा पालन किया जाएगा। कैंपस में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। - डॉ. एनएस सेंगर, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed