फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Health camps should be organized for retired policemen: ADG

रिटायर्ड पुलिसकर्मियों के लिए लगाए जाएं हेल्थ कैंप : एडीजी

Sun, 29 Sep 2024 02:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Health camps should be organized for retired policemen: ADG
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। अपर पुलिस महानिदेशक आलोक सिंह ने रिटायर्ड पुलिसकर्मियों के लिए भी हेल्थ कैंप लगाने के निर्देश दिए। शनिवार को पुलिस लाइन परेड ग्रांउड में आयोजित संगोष्ठी में उन्होंने पेंशनर्स की समस्याएं सुनीं। एडीजी ने समस्याओं के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि रिटायर्ड पुलिसकर्मी अपने इलाके में सजग रहें। अपने आसपास होने वाले बदलावों के बारे में अधिकारियों को बताते रहें। एडीजी ने मातहतों से सेवानिवृत्त कर्मियों की समस्याएं नियमित सुनने को कहा। इसके बाद, एडीजी ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने दुष्कर्म मामले में प्रभावी पैरवी करके अभियुक्त को सजा दिलाने पर एडीजीसी नरेंद्र खरे, प्रेमनगर थाने के पैरोकार विनय मिश्रा, कोर्ट मुहर्रिर अवनीश शाक्य को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस दौरान एडीजी ने कई स्थानों का दौरा भी किया। यहां त्योहार के दौरान सुरक्षा प्रबंधों को लेकर निर्देश दिए। रेल पटरियों के आसपास रहने वाले असामाजिक तत्वों की निगरानी करने के साथ उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान डीआईजी कलानिधि नैथानी, एसएसपी सुधा सिंह, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह, सीओ रामवीर सिंह समेत अन्य पुलिस अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed