{"_id":"610c35f48ebc3ec3cc05e404","slug":"havy-rain-forcast-in-jhansi-jhansi-news-jhs20124901","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में बुधवार तक भारी बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में बुधवार तक भारी बारिश के आसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी में बुधवार तक भारी बारिश के आसार
झांसी। मौसम विभाग द्वारा अगले सप्ताह बुधवार तक जिले में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके मद्देनजर प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर आ गए हैं। सेना से भी समन्वय कर लिया गया है। आकस्मिक स्थिति में आवश्यकता पड़ने पर बचाव कार्य में सेना का सहयोग लिया जाएगा।
सीजन के शुरुआती दो महीनों में मानसून बुरी तरह से पिछड़ गया था। जून माह में बारिश के औसत आंकड़े 73.3 मिमी के मुकाबले सिर्फ 49.54 मिमी बारिश हुई थी, जबकि जुलाई में 278.6 मिमी के सापेक्ष 139.78 मिमी ही बारिश दर्ज की गई थी। लेकिन, बारिश के मामले में अगस्त माह की शानदार शुरुआत हुई है। सोमवार ओर मंगलवार को दो दिनों के भीतर 180.6 मिमी बारिश दर्ज की गई और अगस्त में अब तक 194.86 मिमी बारिश हो चुकी है। जबकि, इस माह का सामान्य बारिश का आंकड़ा 278.6 मिमी का है। अब तक जिले में 384.14 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। बृहस्पतिवार की शाम को भी तकरीबन एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इसके बाद भी देर रात तक बारिश का क्रम जारी रहा। मौसम विभाग द्वारा अगले सप्ताह बुधवार तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। कृषि मौसम विज्ञान केंद्र भरारी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. मुकेश चंद्र के अनुसार अगले सप्ताह के बुधवार तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और रोजाना अच्छी बारिश के आसार हैं।
इसके साथ ही मौसम प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर आ गया है। सभी उप जिलाधिकारियों व क्षेत्राधिकारियों को ऐसे स्थान चिह्नित करने निर्देश दिए हैं, जहां बाढ़ का खतरा हो सकता है। निगरानी समितियों को भी इस काम में लगाया गया है। खासतौर पर बांधों और नदी के किनारों पर निगरानी की जा रही है। सेना से भी समन्वय स्थापित कर लिया गया है। आवश्यकता पड़ने पर बचाव कार्य में सेना का सहयोग लिया जाएगा। हेलीकॉप्टरों के जरिये भी बाढ़ में फंसे लोगों को एयरलिफ्ट कराकर बचाया जाएगा।
विज्ञापन
बचाव के टीमें हुईं तैयार
झांसी। बाढ़ से बचाव के इंतजाम कर लिए गए है। इसके लिए टीमों का गठन कर लिया गया है। इमरजेंसी ऑपरेशन टीम, क्विक रिस्पॉस टीम व डिस्ट्रिक्ट रिजर्व टीम बनाई गईं हैं। इन टीमों को बाढ़ की संभावना वाले क्षेत्रों में तैनात किया गया है। टीमों को बोट के अलावा टार्च, लाइट, जैकेट, रस्सा तथा संचार की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं हैं। इसके अलावा सभी थानों को गोताखोरों को तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।
सेना से कोऑर्डिनेशन कर लिया गया है। इसके अलावा सभी तहसीलों में अलर्ट जारी कर दिया गया। लोगों से भी अपील की जा रही है कि वे नदी और बांधों के पानी के बहाव के रास्ते पर न जाएं। इसके लिए निगरानी समितियां भी सक्रिय हैं।
- आंद्रा वामसी, जिलाधिकारी
हर थाने में गोताखारों को तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलों और नदियों की भी निगरानी लगातार की जा रही है। अलग से टीमों का भी गठन किया गया है। राहत और बचाव कार्य के पुलिस ने इंतजाम कर लिए हैं। सभी थाने अलर्ट मोड पर हैं।
- शिवहरि मीणा, एसएसपी