{"_id":"61d1f9cf8202121be4385e7e","slug":"has-omicron-arrived-in-jhansi-corona-cases-increased-12-times-in-13-days-jhansi-news-jhs212295450","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या झांसी में आ गया ओमिक्रॉन, 13 दिन में 12 गुना हो गए कोरोना के केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्या झांसी में आ गया ओमिक्रॉन, 13 दिन में 12 गुना हो गए कोरोना के केस
विज्ञापन
झांसी। क्या झांसी में कोरोना का नया स्ट्रेन ओमिक्रॉन आ गया है? तेजी से बढ़ते मामले इस आशंका को बल दे रहे हैं। पिछले 13 दिनों में झांसी में कोरोना के केस 12 गुना हो गए हैं। इतनी तेजी से संक्रमण पहली और दूसरी लहर में भी नहीं फैला। वहीं, तीसरी लहर की आशंका से बेपरवाह लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं। इससे महामारी तेजी से पांव पसार रही है।
झांसी में इस सीजन में कोरोना का पहला मामला 20 दिसंबर को सामने आया था। इसके बाद लगातार केस मिलने लगे। स्कूल, जेल, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंगहोम से लेकर कैंट क्षेत्र तक में कोरोना के मरीज सामने आ चुके हैं। शुक्रवार को एक साथ 10 मरीज मिलने के बाद अब झांसी में कोरोना के केस बढ़कर 24 पहुंच गए है। यानी कि पिछले 13 दिनों में कोरोना के मामले 12 गुना बढ़े हैं। जबकि, विशेषज्ञों का कहना है कि इससे पहले इतनी तेजी से मामले सामने नहीं आए। ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि डेल्टा से ज्यादा संक्रामक बताया जा रहा ओमिक्रॉन वेरिएंट तो कही झांसी में नहीं आ गया है। हालांकि, आरटीपीसीआर केस में पॉजिटिव आए पांच मरीजों के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए लखनऊ भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट शुक्रवार तक आने की संभावना जताई जा रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही हकीकत पता चल पाएगी।
यूं सामने आए मरीज
तारीख केस
20 दिसंबर 2
21 दिसंबर 1
23 दिसंबर 3
24 दिसंबर 1
25 दिसंबर 2
26 दिसंबर 2
29 दिसंबर 1
31 दिसंबर 10
दो जनवरी 2
ये बोले विशेषज्ञ
......................
ये सही है कि देश-प्रदेश में ओमिक्रॉन के कई मामले सामने आ चुके हैं। चूंकि, इसकी जांच झांसी में नहीं होती है। ऐसे में वेरिएंट का पता लगाने के लिए सैंपल भेजे गए हैं। शुक्रवार तक रिपोर्ट आ सकती है। - डॉ. अंशुल जैन, नोडल अधिकारी, कोविड, मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
कोविड की पहली और दूसरी में शुरूआती दिनों में इतनी तेजी से कोरोना के मामले नहीं बढ़े थे, जितना अब देखने को मिल रहा है। जीनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट का इंतजार है। उससे सब स्पष्ट हो जाएगा। - डॉ. विमल आर्या, कम्युनिटी मेडिसिन, विभागाध्यक्ष, मेडिकल कॉलेज।