{"_id":"5c29241dbdec2256f16c00bc","slug":"haryana-lad-performed-in-shilp-mahotsav","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के कलाकारों ने रोशन की महोत्सव की शाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के कलाकारों ने रोशन की महोत्सव की शाम
Mon, 31 Dec 2018 01:31 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Mon, 31 Dec 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
shilp mahotsav jhansi
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘झांसी शिल्प महोत्सव’ में हरियाणा के कलाकारों ने महोत्सव में हरियाणिवी रंग भर दिए। उन्होंने ‘छोरा में हरियाणा दा...’ व ‘रामजी बतादें कब बरसेगा पानी...’ के अलावा अन्य गीत सुनाए। दर्शकों ने कलाकारों के हुनर पर खूब तालियां बजाईं। कलाकारों ने राजस्थानी नृत्य भी प्रस्तुत किया। बेबी इमरान के राई नृत्य ने दर्शकों का मनमोह लिया।
रविवार को मुक्ताकाशी मंच पर आर्य कन्या इंटर कॉलेज के छात्राओं ने बुंदेलखंडी गीत ‘बाई मोये पढ़ी दुलइ्इया चानें...’ पर सुंदर नृत्य किया। गौरव अभ्यंकर द्वारा ठुमरी और भजन सुनाए गए। उन्होंने ‘मौला मौला...’ की प्रस्तुति दी।
बीच- बीच में पंजाबी रॉक स्टार रॉकी गिल दर्शकों का उत्साह बढ़ाते रहे। वह कभी दर्शकों के बीच जाते, कभी मंच पर आकर दर्शकों से मुखातिब होते तो सीधा संवाद जुड़ जाता। बेबी इमरान एंड पार्टी द्वारा बुंदेलखंडी लोकगीत ‘पूनम कैसो चांद राजा काई ल्याये दुल्हनियां....’ पर राई नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
इसके बाद मंच पर सोनीपत हरियाणा से आए अशोक गुड्डू और साथियों ने द्वारा हरियाणिवी कला की प्रस्तुति दी। ‘रामजी बतादें कब बरसेगा पानी...’ लोकगीत पर खूब तालियां बजीं। इसके बाद ‘बन्ना बोले, पर बन्नी न बोले...’ लोकगीत सुनाया। हरियाणा के कलाकारों ने पंडाल में बैठे बच्चों को मंच पर बुलाकर नृत्य किया। इस मौके पर उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार श्रीवास्तव, अजय पस्तोर मौजूद रहे।