फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hanged woman dies in hospital

फांसी लगाने वाली महिला की अस्पताल में मौत

Sun, 12 Dec 2021 02:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Hanged woman dies in hospital
झांसी। पारिवारिक विवाद के चलते फांसी लगाने वाली महिला की शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जालौन के कैलिया थाना के दबकाई गांव निवासी साहब सिंह की पत्नी किरण (35) पारिवारिक विवाद के चलते तनाव में रहती थी। उसका पति साहब सिंह शादी-बरात में बैंड-बाजा बजाने का काम करता है। उनके तीन बच्चे हैं। 7 दिसंबर को साहब सिंह एक बरात में बैंडबाजा बजाने के लिए गया था। घर में सिर्फ किरण और बच्चे थे। इसी दौरान आधी रात को किरण ने साड़ी के फंदे से फांसी लगा ली।

आहट सुनकर साहब सिंह का भाई वहां पहुंचा तो किरण फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। उसने तुरंत किरण को फंदे से उतारा और जालौन स्थित जिला अस्पताल ले गया। यहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। यहां किरण की शनिवार सुबह मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed