फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   hajaro logo ke ghro tk nhi pohacha pani

हजारों लोगों के घरों तक नहीं पहुंचा पानी

Wed, 12 Jun 2019 12:36 AM IST
देवेंद्र कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: देवेंद्र कुमार Updated Wed, 12 Jun 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
hajaro logo ke ghro tk nhi pohacha pani
water crisis, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
चित्रा चौराहे के नजदीक फटी मेन राइजिंग पाइप लाइन को सुधारने का काम मंगलवार को किया गया। इससे खातीबाबा व मसीहागंज टंकी से जुड़े क्षेत्रों की जलापूर्ति मंगलवार को नहीं हो सकी। नल से पानी न आने से 40 से अधिक क्षेत्रों के लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बबीना से इलाइट होकर जाने वाली 18 इंची मेन राइजिंग पाइप लाइन से सीपरी बाजार क्षेत्र के मसीहागंज और नंदनपुरा खाती बाबा स्थित पानी की टंकी को भरा जाता है। यह पाइप लाइन सोमवार की शाम चित्रा चौराहे के नजदीक फट गई थी। इससे खाती बाबा व मसीहागंज टंकी तक पानी पहुंचना बंद हो गया। मरम्मत के लिए पांच किलोमीटर पाइप लाइन को खाली कराया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को पाइप लाइन दुरुस्त की गई। मगर, देर शाम तक टंकियां न भरने से संबंधित क्षेत्रों तक पानी नहीं पहुंच सका। पानी न आने के कारण मसीहागंज पानी की टंकी से मसीहागंज, नालगंज, रायगंज, जर्मनी, आईटीआई सिद्देश्वर नगर, खालसा और खातीबाबा टंकी पर नंदनपुरा, खातीबाबा, आवास विकास, केके पुरी, ताज कंपाउंड, ईसाई टोला व आसपास क्षेत्र के लोग परेशान रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed