फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hail fell with rain in Jhansi, damage to crops in 18 villages

झांसी में बारिश के साथ गिरे ओले, 18 गांवों में फसलों को नुकसान

Fri, 07 Jan 2022 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Hail fell with rain in Jhansi, damage to crops in 18 villages
झांसी। पश्चिमी विक्षोभ के चलते झांसी में बृहस्पतिवार को तड़के शुरू हुई बारिश रात भर जारी रही। कभी तेज तो कभी बूंदाबांदी होने से वातावरण ठंडा हो गया। बारिश के साथ ओले गिरने से 18 गांवों में फसलों को नुकसान हुआ। जनपद में 22 मिलीमीटर बरसात रिकार्ड की गई है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को बरसात होने का पूर्वानुमान जताया था। हुआ भी ऐसा ही। तड़के से ही बरसात शुरू हो गई थी। एक पल के लिए भी ऐसा समय नहीं आया, जब सूरज निकला हो। बुधवार की तुलना में अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस लुढ़कने से दिन में ठंडक छा गई। सर्द हवाएं भी चलीं। वहीं, न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा जिले के कई इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। जिला कृषि अधिकारी के मुताबिक ओलावृष्टि से बड़ागांव के फुटेरा बरुआसागर, घुघुवा, मोहरक्षीर, चिपलौटा में चने के आकार के ओले गिरे, जिसमें दलहनी फसलों चरना, मटर, मसूर में पांच से सात फीसदी नुकसान की संभावना है। जबकि, पानी से फसलों में कोई नुकसान नहीं हुआ। वहीं, ओले गिरने से बबीना के सुकुवां, सिमरिया, रसीना, रसोई, पृथ्वीपुर, नयाखेड़ा, मानपुर, नयाखेड़ा, गनेशपुरा, ठकुरपुरा, बबीना ग्रामीण, पुरा, कोटि, लहरठकुरपुरा में ओलावृष्टि के कारण दलहनी फसलों में 25 से 30 फीसदी नुकसान और गेहूं में 10-15 फीसदी नुकसान की संभावना है। यदि तीन-चार दिन बारिश लगातार जारी रहती है तो दलहनी फसलों में फूल सड़ने की संभावना है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिले में 22 मिलीमीटर पानी गिरा है। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई है। शनिवार तक बारिश जारी रहेगी। ऐसे में किसान फसलों की देखरेख करें। - डॉ. मुकेश चंद्र, मौसम वैज्ञानिक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed