{"_id":"65e38b3b3265653c220c99a4","slug":"hail-fell-with-heavy-rain-in-jhansi-and-lalitpur-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-273533-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: झांसी और ललितपुर में तेज बारिश के साथ गिरे ओले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: झांसी और ललितपुर में तेज बारिश के साथ गिरे ओले
विज्ञापन
- मऊरानीपुर में बिजली गिरने से मकान गिरा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी और ललितपुर में शनिवार शाम को झमाझम बारिश के साथ-साथ कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। कुछ जगहों पर बिजली भी गिरी। झांसी के मऊरानीपुर में बिजली गिरने से एक मकान गिर गया। मौसम विभाग ने आगे भी बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
शनिवार को सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे। शाम चार बजते-बजते आसमान में काले घने बादल छा गए। साढ़े चार बजे के आसपास झमाझम बारिश शुरू हो गई। झांसी में बबीना, चिरगांव, मऊरानीपुर, बंगरा, उल्दन, पूंछ, मोंठ, गरौठा, कटेरा, रक्सा, भेल, बरुआसागर में वर्षा के साथ-साथ ओले गिरे। मऊरानीपुर के बानपुरा में बिजली गिरने से एक मकान भी गिर गया। वहीं, ललितपुर में तालबेहट और ललितपुर सदर में बारिश के साथ-साथ ओले गिरे। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि शनिवार की तरह ही मौसम रविवार को भी रह सकता है। बारिश होने की संभावना है। सोमवार से मौसम खुलने की संभावना है।