फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hail fell in Lalitpur, cold winds blow in Jhansi

Jhansi News: ललितपुर में गिरे ओले, झांसी में चलीं ठंडी हवाएं

Tue, 02 May 2023 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hail fell in Lalitpur, cold winds blow in Jhansi
झांसी। ललितपुर में सोमवार को जहां ओलावृष्टि हुई, वहीं झांसी में पानी तक नहीं गिरा। वहीं दिन भर ठंडी हवाएं चलती रहीं।
विज्ञापन

झांसी में दिन में अच्छी धूप खिली होने से गर्मी रही। वहीं, सूरज ढलने के बाद सर्द हवाएं चलने से वातावरण ठंडक हो गया। अभी दो-तीन दिन बारिश होने की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से झांसी का वातावरण दो-तीन दिनों से बदला हुआ है। मौसम विभाग ने सोमवार को झांसी में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई थी। झांसी में ऐसा नहीं हुआ मगर ललितपुर में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। दिन में धूप खिली होने से अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि, न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम वैज्ञानिक आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि अभी दो-तीन दिन बारिश के आसार हैं। मंगलवार को पानी गिरने के साथ-साथ ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। इस वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। आठ मई के बाद तापमान में वृद्धि होगी। फिर पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed