फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Gwalior road crossing will not be closed now, railways will decide after two days

अभी नहीं बंद होगी ग्वालियर रोड क्रॉसिंग, रेलवे दो दिन बाद लेगा फैसला

Thu, 01 Sep 2022 12:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Gwalior road crossing will not be closed now, railways will decide after two days
झांसी। निर्माणाधीन ग्वालियर रोड ओवरब्रिज के लिए रेलवे ने 31 अगस्त से क्रॉसिंग से सामान्य ट्रैफिक प्रतिबंधित करने का एलान किया था लेकिन, राजनीतिक एवं आम लोगों के दबाव के चलते रेलवे ने यह फैसला फिलहाल अगले दो दिनों के लिए टाल दिया है। रेल अफसरों का कहना है कि क्रॉसिंग बंद किए जाने को लेकर पैदा होने वाली स्थिति को लेकर प्रशासनिक अफसरों से चर्चा की जा रही है। जल्द ही इस बारे में निर्णय कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, रेलवे ने बुधवार से ओवरब्रिज को लेकर अपने हिस्से का काम शुरू करा दिया। फाउंडेशन तैयार करने के लिए खोदाई कराई जा रही है। रेलवे को यहां हैवी गार्डर लांच करने हैं। सुरक्षा के लिहाज से रेल प्रशासन ने क्रॉसिंग को 31 अगस्त से अग्रिम आदेश तक बंद करने का फैसला किया था। वहीं, इस फैसले ने शहर में हलचल पैदा कर दी। दो दिनों से इसको लेकर लोगों के बीच हलचल थी। बुधवार को कई जनप्रतिनिधियों ने डीआरएम समेत अन्य रेलवे अफसरों से बात करके बीच की राह निकालने की मांग की। इसके बाद डीआरएम आशुतोष ने रेल अफसरों के साथ यहां पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने यहां काम शुरू कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

क्रॉसिंग बंद किए जाने को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ ही जिला प्रशासन के साथ चर्चा की गई है। ऐसा रास्ता निकालने की कोशिश की जा रही है जिससे किसी को परेशानी भी न हो और काम भी चलता रहे। एक-दो दिन में इस बारे में फैसला कर लिया जाएगा। फिलहाल तब तक क्रॉसिंग बंद नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशुतोष, डीआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed