फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Gwalior-Jhansi track traffic stalled for two hours due to signal failure

सिग्नल फेल होने से दो घंटे ठप रहा ग्वालियर- झांसी ट्रैक का यातायात

Wed, 20 Oct 2021 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Gwalior-Jhansi track traffic stalled for two hours due to signal failure
झांसी। डबरा और सोनागिर स्टेशन के बीच आईबी सिग्नल फेल होने से मंगलवार की सुबह दो घंटे तक ग्वालियर झांसी के बीच अप ट्रैक का यातायात ठप रहा। इस मामले के कारण छह ट्रेनें और चार मालगाड़ियां लेट हो गईं। इससे ट्रेनों में सवार यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

मंडल के डबरा और सोनागिर स्टेशन के बीच मंगलवार की सुबह 8.45 बजे आईबी सिग्नल तकनीकी खराबी के कारण खराब हो गया। इससे ग्वालियर से झांसी की तरफ आ रही गाड़ियां अलग- अलग जगह खड़ी हो गईं। सूचना पर पहुंचे एसएनटी कर्मियों ने सिग्नल की खराबी को ठीक किया। इसके बाद 10.40 बजे यातायात को सामान्य बनाया जा सका। इस मामले के कारण 01882 इटावा झांसी स्पेशल ट्रेन 40 मिनट, 01058 पठानकोट एक्सप्रेस 30 मिनट, 12002 शताब्दी एक्सप्रेस 20 मिनट, 06156 तमिलनाडु संपर्क क्रांति 20 मिनट, 01806 आगरा झांसी पैसेंजर 20 मिनट, 06172 निजामुद्दीन अर्नाकुलम सुपरफास्ट एक्सप्रेस 20 और चार मालगाड़ियां 40 मिनट तक लेट हो गईं।
विज्ञापन

सदर्न एक्सप्रेस से टकराई बाइक
झांसी। ललितपुर स्टेशन के निकट बंद फाटक पर मंगलवार की रात सदर्न एक्सप्रेस से टकराकर एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हो सका। आरपीएफ ने बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ललितपुर स्टेशन के निकट गेट नंबर 329 को निर्माण के चलते दो दिन के लिए बंद किया गया है। मंगलवार की रात एक युवक बंद गेट के नीचे से बाइक लेकर गुजर रहा था, तभी सामने से सदर्न एक्सप्रेस आ गई। ट्रेन को सामने आता देख युवक घबरा गया और मौके पर बाइक को पटरी पर छोड़कर भाग गया। इंजन से टकराते ही बाइक दूर जाकर गिरी। चालक ने ट्रेन को मौके पर रोककर इंजन की जांच की। जांच में सब ठीक मिलने के बाद चालक ने ट्रेन को आगे बढ़ाया। ट्रेन 20 मिनट तक मौके पर खड़ी रही। इस घटना के कारण मालवा एक्सप्रेस व अहमदाबाद बरौनी स्पेशल ट्रेन लेट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed