फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   guru nanak dev prakash parav

प्रकाश पर्व का उत्सव आज से, निकलेगा नगर कीर्तन

Sat, 09 Nov 2019 02:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
guru nanak dev prakash parav
झोकनबाग स्थित गुरूद्वारा में प्रकाश पर्व के अवसर पर किया जा रहा है पाठ साहिब।
झांसी। श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को लेक र महानगर में उत्साह छाया हुआ है। इलाइट, झोकनबाग, सीपरी, चित्रा चौराहा सहित कई प्रमुख चौराहों को सजाया जा रहा है। गुरुद्वारों में भक्ति भाव से कीर्तन पाठ और लंगर हो रहे हैं। शनिवार को दोपहर तीन बजे से गुरुद्वारा झोकनबाग से भव्य एवं विशाल नगर कीर्तन निकलेगा। इसमें लगभग 10 हजार श्रद्धालु शामिल होंगे। प्रकाश पर्व 12 नवंबर को मनाया जाएगा।
विज्ञापन

गुरुद्वारा झोकनबाग में श्री गुरु नानक दरबार गुरु सिंह सभा झोकनबाग के प्रधान सर्वजीत सिंह कोहली और सीपरी गुरुद्वारा के प्रधान दिलबाग सिंह भुसारी व जीएस सलूजा ने संयुक्त रूप से पत्रकारों को बताया कि नगर कीर्तन गुरुद्वारा झोकनबाग से शुरू होकर इलाइट चौराहा, चित्रा चौराहा, सुभाष मार्केट से होकर सीपरी के गुरुद्वारा में पहुंचगा। यहां कीर्तन होगा और गुरु का विशाल लंगर होगा। इसमें गुरुद्वारा तलैया, श्री गुरु रामदास सिंह सभा सदर बाजार, श्री गुरु नानक दरबार गुरु सिंह सभा भेल, श्री गुरु सिंह सभा दतिया, श्री गुरु सिंह सभा नगरा, श्री गुरु सिंह सभा रामगढ़िया सहित अन्य गुरुद्वारों की सिख संगत, सीनियर सिटीजन सभा, सिंधी पंचायत शहर के भी सदस्य श्रद्धालु शामिल होंगे।
विज्ञापन

गुरु नानक खालसा इंटर कालेज का बैंड धुन प्रस्तुत करेगा और लुधियाना की गतका पार्टी शस्त्रों का हैरतअंगेज प्रदर्शन करेगी। पंच प्यारे नगर कीर्तन में आगे चलेंगे। करतारपुर साहिब के लिए कॉरिडोर खोलने पर भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि भारत सरकार गुरु नानक देव जी के चित्र पर सिक्का व डाक टिकट जारी करे। उन्होंने बताया कि रस बहार तिराहा का नाम गुरु नानक देव चौक रखने के लिए महापौर को प्रस्ताव दिया है, जो नगर निगम में सदन की बैठक में रखा जाएगा। इस अवसर पर गुरविंदर सिंह सब्बरवाल, राजेंद्र सिंह चावला, परमजीत सिंह मन्नी, हरचरण सिंह, बलवीर सिंह सलूजा, रत्नाकर सिंह, अरविंदर सिंह सब्बरवाल, रिंकी सरना, नवल भाटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर कीर्तन में शामिल होने के लिए तैयारियां जोरों पर है। पर्व को लेकर घरों को बिजली की रंग बिरंगी झालरों से सजाया जा रहा है। दीप प्रज्ज्वलित किए जा रहे है। वहीं, लंगर में भी सेवा दे रही हैं।
- विक्रमजीत कौर, सीपरी बाजार
प्रकाश पर्व को लेकर सभी सिख परिवारों में व्यापक उत्साह है। गुरु नानक देव जी की वाणी परमात्मा से जोड़ती है। उन्होंने विश्व के सभी मनुष्यों को समानता और प्रेम का संदेश दिया है।
- पूनम संधू, आवास विकास
श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को हम सभी धूमधाम से मनाने जा रहे हैं। जो हम सभी के लिए गर्व की बात है। इस आयोजन में सभी धर्म के लोग हिस्सा ले रहे हैं।
- सुरिंदर सिंह, झोकनबाग
चार दिन समूचे झांसी महानगर में उत्सव का माहौल रहेगा। हम सभी लोग गुरु नानक देव जी के बताए समानता और शांति के संदेश को आत्मसात करें।
- अमनदीप सिंह नवल, झोकनबाग
खालसा इंटर कालेज के विद्यार्थियों ने नगर कीर्तन के लिए जोरदार तैयारियां की हुई हैं, जिसमें स्काउट दल के विद्यार्थी और विद्यालय विद्यार्थी बैंड घोष करेंगे।

- जीएस भोगल, प्राचार्य - खालसा इंटर कालेज
प्रकाश पर्व पर समूचे नगरा को सजाया जा रहा है। गुरुद्वारा नगरा और गुरुद्वारा रामगढियां में लगातार कीर्तन पाठ और लंगर चल रहे हैं। पर्व को लेकर सिख संगत में विशेष उत्साह है।
- हरप्रीत सिंह, प्रेमनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed