फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   gujrat ke beg or potli bhi pasand

गुजरात के बैग और पोटली बनी पसंद

Wed, 12 Jun 2019 01:08 AM IST
देवेंद्र कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: देवेंद्र कुमार Updated Wed, 12 Jun 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
gujrat ke beg or potli bhi pasand
au festival in jhansi - फोटो : amar ujala, jhansi news
किले की तलहटी स्थित क्राफ्ट मेला मैदान में आयोजित ‘अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल’ लोगों ने जमकर खरीदारी की। महिलाएं व लड़कियां गुजरात में हाथों से बने रंग बिरंगे बैग, पोटली, हैंड पर्स पसंद कर रही हैं।  
विज्ञापन


इसके साथ ही राजस्थान का हाजमा चूरन व अनार दाना पेड़ा लोगों के स्वाद में चढ़ गया है। मंगलवार की आकर्षक शाम का शुभारंभ झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार ने किया। इसके बाद उन्होंने संपूर्ण मेला परिसर का भ्रमण कर उसका आनंद लिया।  बिजली के रंग बिरंगे उपकरणों से सजे ‘अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल’ में इन दिनों बहार बनी हुई है। झांसी और आसपास के इलाकों दतिया, मऊरानीपुर, ललितपुर, टीकमगढ़, शिवपुरी आदि से भी लोग फेस्टिवल का भरपूर मजा लेने के लिए आ रहे हैं। फेस्टिवल में गुजरात क ी हस्तशिल्प कला को प्रस्तुत करते बैग महिलाओं व लड़कियों को काफी भा रहे हैं।
विज्ञापन


अहमदाबाद के व्यापारी आकाश बूटिया के अनुसार जरी, इंब्रायडी, कच्छ वर्क वाले इन बैगों में स्वास्तिक, वैवाहिक प्रसंग तथा कलश के साथ हाथी के डिजाइन है। यह वाटर प्रूफ है। इनमें रंग बिरंगे रेशमी कपडे़ का भी उपयोग किया गया है। इनकी बिक्री रेंज सौ रुपये से प्रारंभ है। इधर राजस्थान के चूरन और बेल व इमली के खट्टे मीठे लड्डू लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। विक्रेता विकास शुक्ला के अनुसार राजस्थान का चटपटा चूरन अनारदाना पेड़ा, हींग पेड़ा, मैंगो स्लाइस, नारियल, काजू, धनिया दाल, पंजाबी इमली पेट के हाजमे को दुरुस्त कर रहे हैं। इनकी बच्चों व बुजुर्गों में काफी डिमांड है। उल्लेखनीय है कि अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल के प्रस्तुतकर्ता गोविंद मसाले हैं। जबकि, सह प्रायोजक पीसी ज्वैलर्स और रेडियो पार्टनर 92.7 बिग एफएम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed