{"_id":"62c734f6b1f0520a8660f85d","slug":"gst-team-raided-five-places-of-pot-traders-jhansi-news-jhs2243675160","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी टीम ने बर्तन कारोबारियों के पांच ठिकानों पर मारे छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी टीम ने बर्तन कारोबारियों के पांच ठिकानों पर मारे छापे
विज्ञापन
झांसी। मऊरानीपुर के दो बर्तन कारोबारियों के पांच ठिकानों पर जीएसटी टीम ने बृहस्पतिवार सुबह एक साथ छापेमारी की। इस दौरान यहां करीब तीन करोड़ रुपये का बेनामी माल बरामद हुआ है। इन सभी ठिकानों पर देर-रात तक कार्रवाई जारी रही।
जीएसटी टीम को काफी समय से मऊरानीपुर स्थित किचन कलश गैलरी एवं श्याम बर्तन भंडार में बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। आंतरिक पड़ताल के बाद मामला सही पाए जाने के बाद अपर आयुक्त भानु प्रकाश ने एसआईवी को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद बृहस्पतिवार को डिप्टी कमिश्नर संजय शर्मा की अगुवाई में गठित पांच टीमें सुबह ही इन दोनोें व्यापारियों के गोदाम में जा पहुंचीं। जीएसटी टीम देखते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया। गोदाम को कब्जे में लेकर टीम ने सर्वे शुरू किया। व्यापारियों ने सिर्फ दो गोदाम ही कागज में घोषित किए थे लेकिन, यहां पांच अलग-अलग गोदाम मिले। इन सभी जगहों पर स्टील, तांबे समेत अन्य धातुओं के बर्तन बड़े पैमाने पर स्टोर किए गए थे। इसके साथ ही माल आपूर्ति करने वाले अन्नपूर्णा ट्रांसपोर्ट सर्विस के कागजों की भी पड़ताल हुई। देर-रात तक दोनों व्यापारियों के यहां छापेमारी की कार्रवाई चलती रही। इस दौरान करीब तीन करोड़ रुपये के बेनामी माल के बारे में मालूम चला है। देर-रात तक जीएसटी टीम इन वस्तुओें की सूची बनाने में जुटी रही।
कर चोरी की शिकायत मिलने के बाद एसआईवी ने पड़ताल की। इसके बाद टीमें गठित की गईं। कार्रवाई पूरी होने के बाद कुल बेनामी माल का आकलन किया जा सकेगा।
भानु प्रकाश मिश्रा
अपर आयुक्त (ग्रेड वन)