फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   GRP seizes 62 kg of cannabis; three arrested, including a couple.

Jhansi News: जीआरपी ने पकड़ा 62 किलो गांजा, दंपती समेत तीन गिरफ्तार

Mon, 05 Oct 2026 02:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
GRP seizes 62 kg of cannabis; three arrested, including a couple.
झांसी। जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान दंपती समेत तीन गांजा तस्करों को रविवार को गिरफ्तार किया। उनके पास से तीन ट्रॉली बैग और एक कैरी बैग में 62.338 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। जीआरपी ने तीनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पकड़े गए गांजा तस्करों ने पुलिस को बताया कि वह मुनाफे के लिए वह ओडिशा से सस्ते में गांजा खरीदकर दतिया लेकर जा रहे थे। जहां महंगे दामों में फुटकर बेच देते।
विज्ञापन


जीआरपी प्रभारी एसआई शेरे आलम खा ने बताया कि जीआरपी व आरपीएफ की टीम के साथ वह संयुक्त रूप से संदिग्धों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच प्लेटफार्म नंबर एक और सात के दिल्ली छोर पर ई-केबिन क पास दो महिलाएं और एक पुरुष ट्रॉली व कैरी बैग लेकर खड़े दिखाई दिए। संदिग्ध गतिविधियाें में तीनों को देख पुलिस ने बैग की छानबीन की। जहां तीनों ट्रॉली बैग के अलावा कैरी बैग में बड़ी संख्या में गांजा भरा पाया गया। पुलिस तीनों को पकड़कर थाने लेकर पहुंची। जीआरपी ने बताया कि पकड़े गए दतिया के सिविल लाइंस क्षेत्र के मामा जी का बाग, उन्नाव रोड निवासी यशवंत साहू, उसकी पत्नी सोनिया साहू और दतिया के चिरूला थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर निवासी सोनम अहिरवार हैं। पूछताछ में तीनों ने बताया कि वह सस्ते दामों में ओडिशा से गांजा लेकर दतिया जा रहे थे। वह दतिया में गांजा काे महंगे दाम पर फुटकर में बेच देते। पुलिस ने गांजा जब्त कर तीनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed