{"_id":"69fe4fa1295911dfff0b7878","slug":"grooms-uncle-killed-by-stray-bullet-fired-during-brides-arrival-ceremony-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-791898-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: दुल्हन उतारते समय दूल्हे के पिता ने की हर्ष फायरिंग, चाचा के सीने में लगी गोली, मौके पर ही तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: दुल्हन उतारते समय दूल्हे के पिता ने की हर्ष फायरिंग, चाचा के सीने में लगी गोली, मौके पर ही तोड़ा दम
Sat, 09 May 2026 02:33 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 02:33 AM IST
सार
दूल्हे का पिता डीजे पर डांस करता हुआ तमंचे से फायर कर रहा था। एक गोली वहां खड़े दूल्हे के चाचा के सीने में जा धंसी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग से मौत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बड़ागांव के ढिमरौनी गांव में शुक्रवार शाम दुल्हन को घर में उतारने की रस्म के दौरान हर्ष फायरिंग होने पर दूल्हे के चाचा महेश यादव (45) की मौत हो गई। दूल्हे का पिता डीजे पर डांस करता हुआ तमंचे से फायर कर रहा था। एक गोली वहां खड़े दूल्हे के चाचा के सीने में जा धंसी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
हर्ष फायरिंग में चली गई जान
डिमरौनी निवासी गोपाल यादव के बेटे सजेंद्र की बृहस्पतिवार को शादी हुई। परिजनों के मुताबिक कानपुर देहात के राजापुर गांव में बरात गई थी। शुक्रवार देर शाम बरात गांव लौटी। दुल्हन को कार से उतारने की रस्म चल रही थी। डीजे एवं ढोल बज रहे थे। दूल्हे का पिता गोपाल डांस करते हुए तमंचे से फायर कर रहा था। कुछ लोगों ने उसे मना भी किया लेकिन वह माना नहीं। उसी दौरान फायर होने पर एक गोली उसके भाई महेश के सीने में जा धंसी। महेश खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसे खून से सना देख वहां चीख पुकार मच गई। परिजन ही उसे लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचे। कुछ देर में ही उसने दम तोड़ दिया।
दूल्हे के पिता को पुलिस ने लिया हिरासत में
पुलिस भी पहुंच गई। महेश की मौत से परिवार में रोना-पिटना मच गया। परिवार में बेटा विक्रम एवं बेटी मुस्कान है। सीओ सदर रामवीर सिंह के मुताबिक आरोपी गोपाल को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देतीं एसपी सिटी प्रीति सिंह...

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन