फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   gried se sedhe bijli lega railway

सीधे ग्रिड से बिजली लेने लगा रेलवे

Wed, 11 Jul 2018 02:06 AM IST
amarujala
amarujala Updated Wed, 11 Jul 2018 02:06 AM IST
विज्ञापन
gried se sedhe bijli lega railway
bulv, jhansi news - फोटो : demo
उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों के संचालन के लिए उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन की जगह सीधा ग्रिड (ओपन एक्सेस) से करंट लेना शुरू कर दिया है। इससे रेलवे को सालाना दो सौ करोड़ रुपये की बचत होगी, जो पूरे बिल का 18 प्रतिशत है। हालांकि, इससे यूपी पावर कारपोरेशन को करोड़ों के राजस्व की हानि झेलनी होगी। अकेले झांसी, ललितपुर और जालौन जिले से दस करोड़ रुपये राजस्व कम हो गया है।  
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेल प्रशासन ने ट्रेनों के संचालन के लिए 13 ट्रैक्शन सबस्टेशन (टीएसएस) बना रखे हैं। इन टीएसएस से ट्रेनों के संचालन के लिए ओएचई करंट मिलता है। हर महीने 36 मिलियन यूनिट की खपत है। इन टीएसएस में झांसी के मुस्तरा, मोंठ तथा ललितपुर में रोड़ा स्टेशन शामिल हैं।
विज्ञापन

अभी रेलवे ने टीएसएस के लिए उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड से बिजली लेता था। मगर, आठ जुलाई की रात से रेलवे ने यूपी पावर कारपोरेशन से नाता तोड़ते हुए सीधा नेशनल ग्रिड लाइन से बिजली लेना शुरू कर दिया है। हालांकि, इससे उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन को राजस्व का झटका लग गया है। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक मूलचंद चौहान ने बताया कि इस पहल से जोन को सालाना दो सौ करोड़ की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे बड़ा ग्राहक था रेलवे
बिजली विभाग को झांसी जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों से हर महीने औसतन 15 करोड़ का राजस्व मिलता है। इसमें अकेले चार करोड़ रुपये रेलवे देता था। मालूम हो कि, ग्रामीण क्षेत्रों में 50 प्रतिशत उपभोक्ता बकायेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed