{"_id":"656b749bcac48792b60fef86","slug":"grassland-female-employee-dies-under-suspicious-circumstances-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-218815-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: ग्रासलैंड की महिला कर्मचारी की संदिग्धावस्था में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: ग्रासलैंड की महिला कर्मचारी की संदिग्धावस्था में मौत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। ग्रासलैंड की महिला कर्मचारी की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। ड्यूटी के दौरान वह बेसुध हो गई थी। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आए थे। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के सिर और कंधे में चोट के निशान पाए गए हैं।
दतिया गेट बाहर खुमान का बगीचा निवासी गुलजारी की पत्नी खुमानो कुशवाहा (54) ग्रासलैंड में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत थीं। शुक्रवार को वह रोजाना की तरह ड्यूटी पर गईं थीं। दोपहर में ड्यूटी के दौरान वे अचानक गिर गईं और बेसुध हो गईं। सूचना पर परिजन ऑफिस पहुंच गए थे और वे आनन-फानन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए थे। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। मृतका के बेटे राजू कुशवाहा ने बताया कि मां के माथे और कंधे पर चोट के निशान थे। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
बता दें कि खुमानो के पति गुलजारी की पहले ही मौत हो चुकी है। उसके दो बेटे राजू और मानसिंह हैं। एक बेटी कमला की शादी हो चुकी है।