{"_id":"5c55ffb7bdec2273aa6baee1","slug":"grant-alorted-for-jhansi-manikpur-dubble-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानिकपुर डबल ट्रैक को मिला पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानिकपुर डबल ट्रैक को मिला पैसा
Sun, 03 Feb 2019 02:08 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Sun, 03 Feb 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरिम बजट में झांसी - मानिकपुर डबल ट्रैक के लिए बजट का प्रावधान किया गया है। इस ट्रैक के बनने के बाद ट्रेनों का संचालन तेज गति से हो सकेगा। साथ ही नोटघाट पुल से फिल्टर हाउस तक नई पाइप लाइन डालने की घोषणा की गई है। इस पाइप लाइन के डलने से रेलवे क्षेत्र में पानी की समस्या कम हो सकेगी।
झांसी-खैरार-मानिकपुर व खैरार-भीमसेन डबल ट्रैक के लिए तीन हजार करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत है। झांसी से मानिकपुर के बीच 310 किलोमीटर और भीमसेन से खैरार के बीच 115 किलोमीटर डबल ट्रैक बनना है। इस काम की शुरूआत के लिए अंतरिम 195 करोड़ रुपये दिए गए हैं। काम की शुरुआत बरुआसागर से मऊरानीपुर (42 किलोमीटर) और हरपालपुर से महोबा (52 किलोमीटर) से होगी। इन दोनों खंडों के बीच बेतवा, केन और धसान नदी पर बड़े पुल बनने हैं। पुल बनने का काम जल्दी हो सके, इसके लिए इन खंडों को चुना गया है।
दूसरा, नोटघाट पुल से रेलवे कॉलोनी स्थित फिल्टर प्लांट तक नई राइजिंग पाइप लाइन डालने के लिए बजट का प्रावधान किया गया है। अभी वर्षों पुरानी पाइप लाइन से फिल्टर प्लांट तक पानी आता है। गर्मियों में पानी की गति धीमी पड़ जाती है, इससे जल संकट बन जाता है। इससे क्वार्टरों में रहने वाले कर्मचारी तो परेशान होते ही हैं वर्कशाप में भी पीने के पानी का संकट उत्पन्न हो जाता है। बजट में मंडल के अलग- अलग स्थानों पर सात फुट ओवरब्रिज और दतिया, डबरा, भिंड, सुमेरपुर, रागोल, उरई, पुखरायां, घाटमपुर, बबीना, मऊरानीपुर, बेलाताल, हरपालपुर स्टेशन के प्लेटफार्मों के उच्चीकरण के लिए पैसा देने की घोषणा की गई है। झांसी कानपुर ट्रैक पर स्थित क्रासिंग नंबर 136,146,168,173,174,177,180,185,191,165,187 ए और 190 ए पर सबवे बनाने के लिए बजट का प्रावधान किया गया है। झांसी मानिकपुर सिंगल ट्रैक की 92.85 किलोमीटर और झांसी- कानपुर सिंगल ट्रैक की 116 किलोमीटर पुरानी पटरियों को बदलने के लिए राजस्व की स्वीकृति दी गई है। रेलवे क्षेत्र में स्वच्छता के लिए यहां से निकले नालों को नगर निगम की मदद से साफ कराने की भी बात कही गई है।
विज्ञापन
इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि यात्री सुविधाएं बढ़ाने के लिए भी बजट में पैसा दिया गया है।
इनके लिए पैसा देने की घोषणा
- रेलवे वर्कशाप में सवारी गाड़ियों के पेंटिंग सिस्टम के लिए।
- रेलवे वर्कशाप में सरफेस ट्रेवशर में सुधार के लिए।
- पांच स्टेशनों पर जलापूर्ति व्यवस्था सुधरेगी।
- 100 के टाइप क्वार्टरों की जगह सेकेंड टाइप क्वार्टर बनाने।
- पश्चिमी कॉलोनी में 120 सेकेंड टाइप क्वार्टर बनाने।
- विद्युत और डीजल लोको शेड के कार्य में और अधिक गुणवत्ता के लिए।
- दतिया, बसई, हेतमपुर और ग्वालियर के ट्रैक्शन सबस्टेशन की क्षमता बढ़ाने।
- झांसी- बांदा- मानिकपुर व खैरार- भीमसेन के बीच 36 ब्लाक सेक्शन के लिए।
- झांसी धौलपुर के बीच चार पुलों की मरम्मत के लिए।