फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   gram panchyato ko pehli bethak aaj, prdhano ko milega basta

ग्राम पंचायतों की पहली बैठक आज, प्रधानों को मिलेगा बस्ता

Thu, 27 May 2021 12:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
gram panchyato ko pehli bethak aaj, prdhano ko milega basta
ग्राम पंचायतों की पहली बैठक आज, प्रधानों को मिलेगा बस्ता
विज्ञापन

झांसी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के बाद ग्राम पंचायतें विधिवत गठित हो गईं। सभी पंचायतों की पहली बैठक बृहस्पतिवार को होगी। यह बैठक वर्चुअल माध्यम से ही कराई जाएगी। पहली बैठक में गांव में कोरोना की रोकथाम को लेकर चर्चा की जाएगी। बैठक के साथ ही ग्राम प्रधानों को बस्ता भी दे दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रशासकों का कार्यकाल भी खत्म हो जाएगा।
पंचायती राज अधिनियम के मुताबिक शपथ ग्रहण के बाद गठित हुई पंचायतों को तुरंत खुली बैठक करानी होती है। इसमें ग्राम प्रधान, सचिव, ग्राम पंचायत सदस्य समेत अन्य ग्राम प्रतिनिधि शामिल होते हैं। बैठक से ही ग्राम प्रधानों के कार्यकाल की गणना आरंभ होगी। कोरोना प्रोटोकाल के चलते ग्राम प्रधानों को वर्चुअल माध्यम से शपथ दिलाई गई। अब यह बैठक भी उसी तर्ज पर वर्चुअल माध्यम से ही कराई जाएगी। जूम के माध्यम से बैठक का लिंक सचिव सभी सदस्यों को भेजेंगे। इसके माध्यम से वह बैठक में शिरकत कर सकेंगे। जिनके पास एंट्रायड फोन नहीं है वह पंचायत भवन में आकर वर्चुअल माध्यम से बैठक में हिस्सा ले सकेंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी के मुताबिक पहली बैठक के साथ नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को बस्ता दिया जाएगा। इसके साथ ही बृहस्पतिवार से पंचायतों में तैनात प्रशासकों का कार्यकाल भी खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट
89 ग्राम प्रधानों ने आज ली शपथ
झांसी। जिन नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानोें ने कल शपथ नहीं ली उन्होंने बृहस्पतिवार को वर्चुअल माध्यम से शपथ ली। सभी आठ ब्लॉकों में कुल 89 ग्राम प्रधानों ने शपथ ली। शपथ बीडीओ के माध्यम से दिलाई गई। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों ने प्राथमिक विद्यालय, पंचायत भवन अथवा सार्वजनिक स्थान पर पहुंचकर शपथ ली। शपथ लेने के बाद नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को सचिव एवं बीडीओ ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
496 ग्राम पंचायतों में 380 ग्राम पंचायतें ही ले सकीं आकार
झांसी। शपथ ग्रहण पूर्ण होने के पश्चात जनपद की सिर्फ 380 ग्राम पंचायतों का ही गठन हो सका। दरअसल, पंचायती राज अधिनियम के मुताबिक सिर्फ उन्हीं ग्राम पंचायतों का गठन हो सकता है, जिनमें प्रधान समेत न्यूनतम दो तिहाई सदस्य निर्वाचित हुए हों। झांसी की 496 ग्राम पंचायतों में 380 ग्राम पंचायतों में ही निर्धारित सदस्य निर्वाचित हुए। जबकि 116 पंचायतों में मानक के मुताबिक सदस्य निर्वाचित नहीं हुए। ऐसे में उपचुनाव के बाद ही इनका गठन हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed