फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Spaiyon pointed out the government's achievements

सपाईयों ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Mon, 09 May 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 09 May 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Spaiyon pointed out the government's achievements
sapa cycil yattra, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा का रविवार को आठवें दिन संगठन प्रभारी अजय सूद व जिला प्रवक्ता शकील खान ने शुभारंभ किया। बीकेडी के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मानसिंह यादव के नेतृत्व में महारानी लक्ष्मीबाई पार्क से साइकिल यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


इलाइट चौराहा, गोविंद चौराहा, सैंयर गेट, खुशीपुरा, एबट मार्केट, कचहरी चौराहा होते हुए यात्रा झूलेपार्क पर समाप्त हुई। इस दौरान वक्ताओं ने सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई और जन कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस मौके पर मीरा रायकवार, पप्पे राईन, लक्ष्मण दास, जमील अहमद कुरैशी आदि उपस्थित रही। संचालन प्रदेश सचिव युवजन सभा अल्ताफ रिजवी ने किया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में निकाली साइकिल रैली
बबीना। सपाइयों ने जिला अध्यक्ष सुदेश पटेल के नेतृत्व मे साइकिल रैली निकालकर नगर क्षेत्र की जनता को प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताईं।
स्थानीय पुराने थाने के आगे से समाजवादी पार्टी कार्यक र्ताओं द्वारा साइकिल रैली निकाली गई। रैली मेनरोड, पंचायत भवन, जलनिगम रोड होते हुए  वापस कार्यक्रम स्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष सुदेश पटेल ने प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं, किसानों के ऋण माफ, मुफ्त सिंचाई, किसान दुर्घटना  बीमा, कामधेनु, ग्राम विकास, समाजवादी पेंशन आदि योजनाओं की महत्वपूर्ण जानकारी देकर जनता को लाभ लेने की बात कही। इस मौके पर जिपं सदस्य अरविंद यादव, भारत सिंह यादव, जगभान सिंह, हरिदयाल सिंह, कैप्टन आरबी यादव आदि रहे।

किसान हितैषी है अखिलेश सरकार : संत सिंह
बड़ागांव (झांसी)। सपा के उप जिलाध्यक्ष संत सिंह सेरसा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि अखिलेश सरकार ने गत चार वर्षों में अनेक किसान हितैषी कार्यक्रम चलाए हैं। गत दिवस प्रधान मंत्री से मिलकर मुख्यमंत्री ने बुंदेलखंड के किसानों के लिए अतिरिक्त राहत राशि की मांग करना सराहनीय कदम है।


सरकार के कार्यों की समीक्षा के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के निर्देश पर पूरे प्रदेश में साइकिल यात्राएं चल रही हैं। इस मौके पर सपा के जिला सचिव अर्जुन सिंह यादव, कीर्तिवरण बसुविया, रहीश सिंह यादव, साकेत मिश्रा, संतोष कुशवाहा, रमाशंकर कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed