फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   goverment school encrouchmentt

जीआईसी की जमीन पर कब्जा

Wed, 05 Dec 2018 01:11 AM IST
jhansi
jhansi Updated Wed, 05 Dec 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
goverment school encrouchmentt
प्रशासन - फोटो : amar ujala
झांसी। कटेरा के राजकीय इंटर कॉलेज की जमीन पर दबंग कब्जा कर रहे हैं। इसकी सूचना कई बार ग्रामीणों व कॉलेज प्रशासन ने विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों को दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में उन्होंने जनता दर्शन का सहारा लेना ही ठीक समझा। जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कब्जों को हटाने और उससे उत्पन्न समस्याओं के हल की मांग की गई।
विज्ञापन

सरकार की तमाम कार्रवाइयों के बाद भी सरकारी भूमि पर कब्जे रुक नहीं रहे हैं। कटेरा राजकीय इंटर कॉलेज की भूमि भी इससे अछूती नहीं है। कटेरा कॉलेज की भूमि पर दबंग निर्माण कार्य करा रहे हैं। इसके अलावा शौचालय और कूड़ाघर भी बनवा रहे हैं, जिन्हें रोकने व टोकने के लिए कोई नहीं है। यह कब्जे रुकें, इसके लिए कई बार ग्रामीण विभाग और जिला प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं। अब एक बार फिर ग्रामीणों व कालेज प्रधानाचार्य ने डीएम को पत्र भेजा है। इसमें बताया कि उक्त समस्या के चलते छात्र-छात्राओं व कर्मचारियों को काफी परेशानी हो रही है। समस्या के समाधान के लिए कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बिजली-पानी को जूझ रहा है जीआईसी
बोर्ड की सालाना परीक्षाएं फरवरी में हैं। कटेरा के राजकीय इंटर कॉलेज को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है लेकिन गौर करने वाली बात ये है कि इस कॉलेज को बिजली व पानी की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। जबकि, शासन के विशेष निर्देश हैं कि सभी परीक्षा केंद्रों में विद्यार्थियों के लिए सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। कॉलेज के प्रधानाचार्य घनाराम ने बताया कि स्कूल में लाइट व पानी समेत अन्य समस्याएं हैं। इसकी सूचना वह कई बार विभाग को दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed