फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Goverment pravasi laboure not able to goes his house

सरकार के प्रवासी मजदूरों को घर वापसी भेजने के इंतजाम खोखले

Wed, 20 May 2020 11:15 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Goverment pravasi laboure not able to  goes his house
झांसी। सरकार के प्रवासी मजदूरों को घर भेजने के इंतजाम खोखले हैं। मजदूरों की इस पीड़ा पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। सरकार संवेदनाओं को राजनीति से ऊपर रखकर फैसला लें। इसी को लेकर बुधवार को कांग्रेस नेताओं ने पूर्व मंत्री प्रदीप जैन के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि पूरी दुनिया वैश्विक महामारी कोरोनो से जूझ रही है, जिसमें सर्वाधिक शिकार प्रवासी मजदूर हो रहे हैं, जिनकी पीड़ा किसी से छिपी नहीं है। कांग्रेस ने लॉकडाउन की शुरूआत से ही सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य करने की घोषणा की थी। कांग्रेस के कार्यकर्ता एक सिपाही के रूप में देशभर में लोगों को भोजन, राशन व अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति कर रहे हैं। यूपी की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए एक हजार बसों के संचालन की अनुमति मांगी थी। सरकार ने मजदूरों को मदद पहुंचाने की जगह उस पर राजनीति शुरू कर दी। कांग्रेसियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव राहुल राय, प्रदेश सचिव राहुल रिछारिया, शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ व मनीराम कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed