फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Good prices found in the market, purchase of wheat at purchase centers

Jhansi News: बाजार में अच्छे मिले दाम, क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद धड़ाम

Wed, 14 Jun 2023 11:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Good prices found in the market, purchase of wheat at purchase centers
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। गेहूं का खुले बाजार में दाम सरकार के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से करीब दो सौ रुपये अधिक पहुंच गया। इसके चलते गेहूं की सरकारी खरीद धड़ाम हो गई। खरीद सिर्फ 15 जून तक होनी है लेकिन, लक्ष्य के मुकाबले अब तक महज 14 फीसदी ही खरीद हो सकी है। सरकारी खरीद कम होने से आने वाले समय में गेहूं की कमी झेलनी पड़ सकती है।
केंद्र सरकार ने इस बार रबी सीजन में गेहूं की एमएसपी बढ़ाकर 2125 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया जबकि पिछले वर्ष दाम 2015 रुपये था। एमएसपी बढ़ाने के बाद भी इस बार खुले बाजार में गेहूं की कीमतें धड़ाधड़ आसमान छूती चली गईं। अडानी समेत अन्य प्राइवेट कंपनियों में भी गेहूं खरीद में खूब दिलचस्पी दिखाई। अभी खुले बाजार में 2300 रुपये-2425 रुपये में गेहूं खरीद हो रही है। अच्छी कीमत होने से किसान सरकारी क्रय केंद्रों के बजाय खुले बाजार में गेहूं बेच रहे हैं। इस बार झांसी जनपद के लिए 99 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य तय किया गया था लेकिन, अभी तक महज 14087.13 मीट्रिक टन गेहूं ही खरीदा जा सका। यह कुल गेहूं खरीद का महज 14.23 फीसदी ही है। वहीं झांसी मंडल में गेहूं खरीद में इस बार ललितपुर भी काफी पीछे रहा। गेहूं की खरीद अभी तक ललितपुर में सबसे अधिक होती रही है लेकिन, यहां महज नौ फीसदी गेहूं ही खरीदा जा सका है। संभागीय खाद्य नियंत्रक चंद्रभान यादव का कहना है कि बाजार में मूल्य अधिक होने से किसानों को उसका फायदा मिला है।
विज्ञापन


15 जून से आगे नहीं बढ़ी सरकारी खरीद
सरकारी खरीद इस दफा 15 जून तक ही होनी है। अभी तक इसके आगे बढ़ने संबंधी कोई भी पत्र नहीं आया। हर साल 15 जून तक खरीद की पहली तिथि रहती थी लेकिन, अंतिम दिन इसे बढ़ाकर 30 जून तक कर दिया जाता था लेकिन, इस दफा यह तारीख नहीं बढ़ी। झांसी में 65 खरीद केंद्र खोले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed