फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Good news: Water from tap reached 339 houses in three villages

खुशखबर: तीन गांवों के 339 घरों में पहुंचा नल से जल

Fri, 26 Aug 2022 11:18 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Good news: Water from tap reached 339 houses in three villages
झांसी। जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना ने अब साकार रूप लेना शुरू कर दिया है। इस योजना के तहत पहली बार तीन गांवों के 339 घरों में नल के जरिये पानी पहुंच गया है। इसके साथ ही इन गांवों के ग्रामीणों की पानी के लिए कुओं और हैंडपंपों पर निर्भरता खत्म हो गई है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड क्षेत्र के लोगों को पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए साल 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दस हजार करोड़ रुपये की हर घर जल योजना की घोषणा की थी। इसके एक साल बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी नींव रखी थी। योजना के तहत झांसी जनपद में 1465.76 करोड़ रुपये की लागत से दस परियोजनाएं तैयार की जा रहीं हैं। इनमें से गुलारा परियोजना से जुड़े तीन गांव ओपारा, धावनी व घुसगुवां में काम पूरा होने के बाद ट्रायल किया गया। ओपारा के 134, धावनी के 155 और घुसगुवां के 110 के घरों में नलों के जरिये पानी पहुंचाया गया। देश की आजादी के 75 साल बाद इन गांवों में नल से पानी पहुंचाया गया। इससे ग्रामीण बेहद खुश नजर आए।
विज्ञापन

मुफ्त कनेक्शन, पानी का चार्ज नहीं
झांसी। जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीणों को नल के मुफ्त कनेक्शन दिए जा रहे हैं। उनके घर तक पाइप लाइन डाली जा रही है। जबकि, फिलहाल पानी का कोई मासिक शुल्क भी नहीं लिया जाएगा। शुल्क के संबंध में सरकार की ओर से अभी कोई दिशा निर्देश नहीं दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले महीने 16 गांवों में और पहुंचेगा पानी
झांसी। हर घर जल योजना के तहत अगले माह सितंबर में 16 गांवों तक और पानी पहुंचाने की योजना है। इनमें बरल, सिया, डबरा बुजुर्ग, सुल्तानपुर, धमना बुजुर्ग, सिकरी बुजुर्ग, भरतपुरा, देवल, देदर, देओरा, मोड़कलां, मोड़खुर्द, निबी, खिरियाराम, नरी व छिरौना शामिल हैं। इस योजना के तहत जनपद के 648 गांवों में घर-घर में पानी पहुंचाने की योजना है। इसके लिए 10 परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है।

बतौर ट्रायल तीन गांवों के 339 घरों में नल के जरिये पानी पहुंचाया गया। ट्रायल पूरी तरह से सफल रहा है। अगले माह सितंबर में 16 गांवों को और इस योजना से जोड़ दिया जाएगा। जबकि, अगले साल गर्मी के सीजन से पहले सभी गांवों में नल से पानी पहुंचने लगेगा। इसके लिए योजना का काम तेजी से जारी है।
- संजय पांडेय, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed