फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: On the occasion of Paryushan festival, Aryika Vivictashree Mataji gave discourses by worshiping the best sacha religion.

झांसी : पर्यूषण पर्व के मौके पर उत्तम शौच धर्म की पूजा के साथ, आर्यिका विविक्तश्री माताजी ने दिए प्रवचन

Tue, 14 Sep 2021 11:03 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Tue, 14 Sep 2021 11:03 AM IST
सार

महानगर के जैन मंदिरों में इन दिनों अभूतपूर्व धर्म प्रभावना हो रही है। पर्यूषण पर्व के मौके पर मंदिर में हो रहे कार्यक्रमों में श्रावक-श्राविकाओं की भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को जैन मंदिरों में उत्तम शौच धर्म की पूजा की गई

विज्ञापन
Jhansi: On the occasion of Paryushan festival, Aryika Vivictashree Mataji gave discourses by worshiping the best sacha religion.
करगुवां जैन मंदिर में शांतिधारा करते जैन श्रद्धालु - फोटो : REPORTERS

विस्तार

महानगर के जैन मंदिरों में इन दिनों पर्यूषण पर्व के मौके पर मंदिर में हो रहे कार्यक्रमों में सोमवार को उत्तम शौच धर्म की पूजा की गई। इस दौरान मंदिरों में शांतिधारा, पूजन और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। बड़ा जैन मंदिर में आर्यिका विविक्तश्री माताजी ने प्रवचन दिए।
विज्ञापन


आंतरिक स्वच्छता की आवश्यकता है
आर्यिका माताजी ने कहा कि अगर तुम पापों से बचना चाहते हो और अपना जीवन सुख शांति पूर्ण चाहते हो, तो लोभ से बचो। लोभ सभी पापों का बाप है। लोभ के कारण ही व्यक्ति अपना संतोष रूपी धन खो देता है। आर्यिका विजिज्ञासाश्री माताजी ने कहा कि शुचिता इतनी बाह्य रूप में जरूरी है, उससे कहीं अधिक आंतरिक स्वच्छता की आवश्यकता है। ह्रदय में निर्मलता और पवित्रता का संचार तभी होता है, जब व्यक्ति लोभ की प्रवृत्ति छोड़ देता है।
विज्ञापन


भजनों की प्रस्तुति
उत्तम शौच धर्म को आचार्यों ने जिस भावना से समझाया है अगर व्यक्ति उसके अनुसार अपने जीवन को परिवर्तित करेगा तो उसके जीवन में संतोष रूपी धन आ जाएगा। इससे पूर्व शांतिधारा, दशलक्षण धर्म पूजन, नंदीश्वर द्वीप पूजन और पंचमेरू की पूजन की गई। शाम को स्वर से ईश्वर तक प्रतियोगिता में प्रतियोगियों ने भजनों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर में छत्र चढ़ाया
उधर, जैन तीर्थ करगुवांजी में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, रीता जैन ने भगवान के मंदिर में छत्र चढ़ाया। शांतिधारा उत्तरांचल दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष शैलेंद्र जैन, संकल्प जैन अलीगढ़ और ललित जैन ने की। इस अवसर पर रजनी जैन, सरोज जैन, प्रभा जैन, राखी जैन, शीला सिंघई, भागचंद्र जैन, संजय जैन, डॉ. राजीव जैन, संजय सिंघई, अशोक जैन, पंचायत उपाध्यक्ष रविंद्र जैन, राजेश जैन, सुभाष जैन सत्यराज, अमन जैन, वरुण जैन, सचिन सराफ , सौरभ जैन सर्वज्ञ, यश जैन मौजूद रहे। उधर, नगरा स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर, दीनदयाल नगर स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, सदर बाजार स्थित जैन मंदिर में भी पूजन आदि कार्यक्रम संपन्न हुए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed