{"_id":"5d0fd1228ebc3e3f9d7fe2db","slug":"gomti-elevan-and-siddhi-ekadash-win-matches-jhansi-news-jhs142006865","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमती एकादश और सिद्धी एकादश ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोमती एकादश और सिद्धी एकादश ने जीता मैच
विज्ञापन
रानी झांसी अंडर 15 झांसी प्रीमियर लीग में खेले गए क्रिकेट मैंच में किरन देवी इलैविन के बल्लेबाज भा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। जिला क्रिकेट संघ की तरफ से स्व. मोहम्मद इरशान स्मृति में श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में खेली जा रही अंडर-15 झांसी क्रिकेट प्रीमियर लीग के पहले दिन दो मैच खेले गए। पहला मैच गोमती एकादश और किरन देवी अग्रवाल एकादश के बीच हुआ, जिसमें गोमती एकादश विजयी रहा। वहीं, दूसरा मैच सिद्धि एकादश और कमला एकादश के बीच हुआ, जिसमें सिद्धि टीम ने जीत दर्ज की। दोनों मैच में तुषार बख्शी और राज श्रीवास्तव मैन ऑफ द मैच बने।
पहला मैच गोमती एकादश और किरन देवी अग्रवाल एकादश के बीच खेला गया। गोमती एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 120 रन का स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाज दिव्यांश सक्सेना ने 26, तुषार बख्शी ने 19, प्रियांक पुरोहित ने 16 रनों का योगदान दिया। किरन देवी अग्रवाल एकादश की तरफ से गेंदबाज सुमित और क्षितिज ने तीन-तीन विकेट झटके। जवाब में उतरी किरन देवी अग्रवाल एकादश की टीम 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 114 रन की बना सकी। ओपनर बल्लेबाज निहाल गांगील ने टीम को अच्छी शुरूआत दी और 42 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद टीम लड़खड़ा गई और एक भी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका। निहाल के अलावा हरीश ने 18, प्रांजल शुक्ला ने 14 रनों का योगदान दिया। गोमती एकादश की तरफ से गेंदबाज तुषार बख्शी और सचिन ने तीन-तीन, विनय ने दो विकेट झटके। मैच के बाद जिला क्रिकेट संघ के निदेशक विजय खन्ना ने तुषार को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा।
दूसरा मैच कमला एकादश और सिद्धि आइस क्यूब एकादश के बीच खेला गया, जिसमें कमला एकादश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 165 रनों का स्कोर खड़ा किया। ओपनर बल्लेबाज सात्विक तिवारी ने टीम को अच्छी शुरूआत दी और अर्द्धशतक जड़कर 72 रनों का अहम योगदान दिया। इसके अलावा कार्तिक श्रीवास्तव ने 29 और अनुराग प्रजापति ने 25 रन बनाए। सिद्धि टीम के गेंदबाज यश पचौरिया, संकल्प वर्मा और वेदांत विश्वकर्मा ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिद्धि टीम के तीन विकेट के नुकसान पर 18 ओवरों में ही जीत दर्ज कर ली। बल्लेबाज राज श्रीवास्तव ने चार छक्के और पांच चौकों की मदद से शानदार नाबाद 56 रन, यशोवर्धन वर्मा ने 46 और पुष्पेंद्र ने 31 रनों की पारी खेली। कमला एकादश के गेंदबाज ऋषि चंदेल ने एकमात्र विकेट झटका। मैच ऑफ द मैच का पुरस्कार वकार अहमद ने राज श्रीवास्तव को दिया।
विज्ञापन
मैच के पूर्व लीग का शुभारंभ बुंदेलखंड सेवा मंडल के महामंत्री शालिगराम राय, वरिष्ठ क्रिकेटर इम्तियाज हुसैन, जिला क्रिकेट संघ के निदेशक रमाकांत वर्मा, विजय खन्ना ने स्व. मोहम्मद इरशान के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर मनोज अग्रवाल, परवेज खान, अवनीश सचान, संजीव वर्मा, आशुतोष शर्मा, जितेंद्र दीक्षित, आरिफ इकबाल, अदिति शर्मा मौजूद रहीं।