फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Goddess Durga will be enshrined at 900 locations across the district, and the 'Ram Barat' procession will be taken out at five places.

Jhansi News: जनपद में 900 स्थानों पर विराजेंगी मां दुर्गा, पांच जगहों पर निकलेगी राम बरात

Tue, 06 Oct 2026 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Goddess Durga will be enshrined at 900 locations across the district, and the 'Ram Barat' procession will be taken out at five places.
फोटो ऑफ द डे ... नवरात्र की तैयारी ... नवरात्र के& - फोटो : Archive
झांसी। आगामी पर्वों और त्योहारों के मद्देनजर कलक्ट्रेट सभागार में पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जानकारी दी गई कि जनपद में 900 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित होंगी। इसके अलावा छह-छह स्थानों पर मेले लगने के साथ ही रामलीला का भी मंचन होगा। पांच जगहों पर राम बरात निकलेंगी।
विज्ञापन

यह बैठक धर्म गुरुओं, दुर्गा पंडाल के आयोजकों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संपन्न हुई। इसमें नवरात्र, दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली और अग्रसेन जयंती जैसे त्योहारों को हर्षोल्लास व सौहार्द से मनाने पर चर्चा की गई। एडीएम प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि आगामी एक माह का समय संवेदनशील है। क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए और कंट्रोल रूम सक्रिय रखा जाए। दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना सुरक्षित स्थानों पर हो, ताकि सड़क पर सामान्य यातायात प्रभावित न हो। रामलीला हमारी प्राचीन संस्कृति का हिस्सा है। देर रात तक मंचन के लिए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। शरारतपूर्ण बयान जारी करने वालों के साथ कड़ाई से पेश आएं।
विज्ञापन

मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम के समय पुलिस बल की तैनाती के साथ ही बेरिकेडिंग और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। नदियों का जलस्तर बढ़ा होने से अस्थायी तालाबों में विसर्जन कराया जाना उचित रहेगा। रामलीला पंडालों के आसपास भी सीसीटीवी कैमरे और फायर सेफ्टी सिस्टम लगाने का सुझाव दिया गया। पर्वों एवं त्योहारों के दौरान तय रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। एसपी सिटी प्रीति सिंह ने कहा की ड्यूटी पर तैनात पुलिस आरक्षी अपनी तैनाती स्थल पर ही रहें। उन्होंने आश्वस्त कराया कि उपद्रवियों, अराजक तत्वों, शोहदों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाएगा। इस दौरान एडीएम पल्लवी मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट योगेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed