{"_id":"5883b1e54f1c1b632af0037c","slug":"gm-to-railway-trakmanon-recent-stall-seen","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे जीएम ने जाने ट्रैकमैनों से हाल, स्टाल भी देखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे जीएम ने जाने ट्रैकमैनों से हाल, स्टाल भी देखे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
railway news jhansi
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर-मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अरुण सक्सेना ने शनिवार को स्पेशल ट्रेन से धौलपुर-झांसी सेक्शन का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान उन्होंने क्रासिंग गेट नंबर-402 पर रुक कर ट्रैकमैनों से बातचीत की और उनकी कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी ली। इसके बाद झांसी प्लेटफार्म नंबर-एक पर खानपान स्टालों और दिव्यांगों के लिए बन रहे वाटर बूथ देखे।
जीएम ने चंबल नदी पर रेलवे पुल से निरीक्षण की शुरूआत की। इसके बाद मुरैना स्टेशन पर नवनिर्मित महिला/ पुरुष विश्रामालय, रिले रूम और पैनल रूप का अवलोकन किया। रायरु स्टेशन के निकट गेट क्रमांक 434 टी और टर्न आउट 113 बी कर मथुरा- झांसी के मध्य बिछने वाली तीसरी रेल लाइन की जानकारी ली। ग्वालियर स्टेशन पर रेलवे कालोनी, ड्राइवर और गार्ड लॉबी और नवनिर्मित मैकेनाइज्ड लाड्री का अवलोकन किया। दतिया स्टेशन पर यात्री सुविधाओं से जुड़े कार्यों एवं टेलीकॉम हट को भी देखा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अलग-अलग जगह अच्छे काम के लिए कर्मचारियों को ढाई लाख रुपये के नकद पुरस्कार भी दिए। वह देर शाम झांसी आए। यहां निरीक्षण के दौरन यात्रियों से सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उनके साथ डीआरएम एके मिश्रा, सीनियर डीसीएम दुर्गेश दुबे के अलावा सभी ब्रांच अफसर मौजूद थे।