फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   GM did not go on Gwalior tour, returned to Prayagraj after inspecting Kanpur line

Jhansi News: ग्वालियर दौरे पर नहीं गए जीएम, कानपुर लाइन का निरीक्षण कर लौटे प्रयागराज

Sat, 02 Mar 2024 01:16 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 02 Mar 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
GM did not go on Gwalior tour, returned to Prayagraj after inspecting Kanpur line
झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक रविंद्र गोयल बृहस्पतिवार को झांसी मंडल के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे। यहां मंडल मुख्यालय में निरीक्षण के बाद दूसरे दिन शुक्रवार को उनका ग्वालियर दौरा प्रस्तावित था, लेकिन वह ग्वालियर न जाकर शुक्रवार सुबह झांसी-कानपुर रेलमार्ग का पिछली खिड़की से निरीक्षण करते हुए प्रयागराज लौट गए।
विज्ञापन


महाप्रबंधक रविंद्र गोयल का शुक्रवार को ग्वालियर का दौरा प्रस्तावित था। यहां उन्हें ग्वालियर-श्योपुर कलां में किए जा रहे गेज परिवर्तन कार्य, तीसरी लाइन का निरीक्षण और स्टेशनों पर किए जा रहे विकास कार्यों की स्थिति देखने के साथ ही सिथौली स्प्रिंग कारखाने का निरीक्षण करना था। इसे लेकर मंडल प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली थीं। लेकिन, प्रशासनिक कार्याें के चलते उन्होंने यह दौरा निरस्त कर दिया। उनका विशेष निरीक्षण यान यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस से जोड़ा गया। इसके बाद वह झांसी-कानपुर रेलमार्ग का निरीक्षण यान की पिछली खिड़की से करते हुए जोनल मुख्यालय प्रयागराज रवाना हो गए। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि महाप्रबंधक झांसी-कानपुर रेलमार्ग का निरीक्षण करते हुए मुख्यालय लौट गए हैं।
विज्ञापन




--

जीएम की ट्रेन भी आई 1.9 घंटा लेट



झांसी दौरे पर आए महाप्रबंधक रविंद्र गोयल रेल संचालन में सुधार के लिए अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे, लेकिन जब वह झांसी से जोनल मुख्यालय लौटे तो उनकी ट्रेन भी लेट पहुंची। यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस को सुबह 7.45 बजे झांसी पहुंचना था लेकिन, वह 1.9 घंटे की देरी से सुबह 8.54 बजे झांसी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सात मार्च से चलेगी झांसी-बांद्रा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
झांसी। होली त्योहार पर घर आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेल प्रशासन ने सात मार्च से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांद्रा स्पेशल ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 30 मार्च तक संचालित होगी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांद्रा स्पेशल ट्रेन सात मार्च से 28 मार्च तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी। ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से शाम 4:50 बजे प्रस्थान करेगी और शुक्रवार को शाम चार बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। वहीं, बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली बांद्रा-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल ट्रेन का संचालन बांद्रा से नौ मार्च से 30 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को किया जाएगा। यह ट्रेन बांद्रा से सुबह 5:10 बजे प्रस्थान कर रविवार सुबह पांच बजे झांसी पहुंचेगी। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन में तीन जनरल कोच, पांच स्लीपर, चार एसी-3 इकोनोमी, सात एसी-3 और एक एसी-2 कोच लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed