{"_id":"5d0fd06f8ebc3e2ad649045c","slug":"glorius-face-and-musical-night-jhansi-news-jhs1420067128","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्लोरियर फेस एंड म्यूजिकल नाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्लोरियर फेस एंड म्यूजिकल नाइट
विज्ञापन
मिस - मिस्टर यूनिवर्सल के लिए ऑडिशन देते युवा। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। केडेंस एकेडमी की ओर से उन्नाव बालाजी रोड पर स्थित एक होटल में म्यूजिकल नाइट एंड ग्लोरियस फेस -2019 के लिए सेमीफाइनल राउंड का आयोजन हुआ, जिसमें कई प्रतिभागियों को 29 जून को होने वाले फाइनल राउंड में प्रवेश मिला। दूसरी ओर खुशी एंटरटेनमेंट की तरफ से मिस्टर, मिस ओर मिसेज यूनिवर्स के लिए ऑडिशन हुआ।
केडेंस एकेडमी की ओर से सेमीफाइनल राउंड का आयोजन हुआ। तीन राउंड में प्रतिभागियों के हुनर को परखने के बाद निर्णायकों ने उन्हें फाइनल राउंड के लिए चुना। प्रतिभागियों ने अदाकारी, गायन, नृत्य और मॉडलिंग में शानदार प्रदर्शन कर 29 जून को मुक्ताकाशी मंच पर होने वाले फाइनल राउंड के लिए प्रवेश पाया। फाइनल में टीवी कलाकार अम्रपाली गुप्ता और बॉलीवुड डायरेक्टर राज शांडिल्य निर्णायक रहेंगे। इस मौके पर शुभम वर्मा, तनु गुप्ता, प्रफुल्ल वर्मा, शशांक दुबे, शिवम यादव मौजूद रहे।
वहीं, खुशी इवेंट एंड फिल्म्स क्रिएशन द्वारा मिस्टर, मिस, मिसेज यूनिवर्स के मॉडलिंग शो के लिए ऑडिशन हुआ, जिसमें चार साल से 50 साल तक के प्रतिभागी शामिल हुए। डायरेक्टर रौनक सोलंकी, नीता दीप बाजपेयी, नंदिनी शर्माने बताया कि विभिन्न आयु वर्ग में प्रतिभागियों का चयन होगा। इस शो को जीतने वाले को कैश प्राइज, बॉलीवुड में काम करने का मौका मिलेगा। अभी झांसी के अलावा अन्य कई शहरों में भी प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा।