फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Girls will "force" become the 'angel'

बालिकाओं को मिलेगी ‘शक्ति’ बनेंगी ‘परी’

Thu, 24 Nov 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 24 Nov 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Girls will "force" become the 'angel'
women empowerment - फोटो : demo
महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया है। महिलाओं को उत्पीड़न से बचाने के लिए इंटर कॉलेज की छात्राओं को शक्ति परी बनाकर विशेष पुलिस अधिकारी का दर्जा दिया जाएगा। यह शक्ति परी पीड़ित महिलाओं को वूमेन पावर लाइन 1090 और पुलिस से सहायता दिलाएंगी। वहीं, पीड़ित महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक भी करेंगी। यह स्वैच्छिक सेवा होगी, जिसके लिए मानदेय नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

शासन ने महिलाओं क ो उत्पीड़न से बचाने और उनकी त्वरित मदद के लिए वूमेन पॉवर लाइन 1090 की स्थापना लगभग एक वर्ष पहले की थी। इसी क्रम में हाल ही में शासन ने इंटर कालेज की छात्राओं को वूमेन पावर लाइन पर जागरूक करने और उनके मार्फत पीड़ित महिलाओें को मदद मुहैया हो सके, उन्हें शक्ति परी बनाने की योजना तैयार की है। शक्ति परी के लिए कक्षा 11 व उससे उच्चतर कक्षाओं की छात्रा ही आवेदन कर सकती है। यह स्वैच्छिक सेवा होगी और 24 वर्ष की आयु सीमा के बाद यह सेवा स्वत: समाप्त हो जाएगी। चयनित शक्ति परी छात्रा को पुलिस विभाग परिचय पत्र तो देगा ही, इसके अलावा सराहनीय कार्य करने पर पुरस्कृत भी किया जाएगा। शक्ति परी के कार्यों में पीड़ित महिला-लड़कियों को वूमेन पॉवर लाइन 1090 की जानकारी देना और उनकी पूरी मदद करना होगा। छात्राओं को चयन के बाद पुलिस विभाग ट्रेनिंग देगा।
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि यह छात्राएं वूमेन पावर लाइन 1090 के बारे में महिलाओं को जानकारी देकर अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगी। झांसी के बालिका इंटर कॉलेजों में शक्ति परी के लिए 200 आवेदन फार्म भेजे गए हैं तथा बुंदेलखंड के अन्य जिलों में भी आवेदन फार्म भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed