फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Girls going to mumbai impressed by tik tok app halted at station

टिक टॉक से प्रभावित होकर मुंबई जा रही छात्राओं को स्टेशन मास्टर ने रोका

Thu, 05 Sep 2019 08:15 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
Girls going to mumbai impressed by tik tok app  halted at station
टिक टॉक से प्रभावित होकर मुंबई जा रही छात्राओं को स्टेशन मास्टर ने रोका
विज्ञापन

बरुआसागर। बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन मास्टर की सतर्कता से एक स्कूल की तीन छात्राओं को टिक टॉक ऐप के चक्कर में मायानगरी मुंबई जाने से पहले ही स्टेशन मास्टर ने रेलवे स्टेशन पर ही रोक लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस छात्राओं को थाने ले आई तथा स्कूल प्रशासन तथा उनके परिजनों को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार नगर के एक जूनियर हाईस्कूल की तीन छात्राओं ने टिक टॉक सोशल साइट से प्रभावित होकर मुंबई जाने का मन बना लिया, इसके लिए वह रोजाना की भांति घर से स्कूल के लिए निकलीं, लेकिन वह स्कूल न जाकर बरुआसागर के रेलवे स्टेशन जा पहुंची तथा टिकट काउंटर पर मुंबई जाने के लिए तीन टिकट मांगे। तीनों अकेली लड़कियों को देख रेलवे स्टेशन मास्टर पी एन नायक का माथा ठनक गया उन्होंने छात्राओं को वहीं बैठाकर इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह पुलिस फ ोर्स के साथ रेलवे स्टेशन जा पहुंचे तथा छात्राओं से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह लोग टिक टॉक वीडियो सोशल साइट से प्रभावित होकर उसके किसी अधिकारीसे मिलने जा रही थीं। पुलिस इन छात्राओं को थाने ले आईं तथा स्कूल प्रशासन तथा उनके परिजनों को सूचना देकर थाने बुलाकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed