फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   girl tried to save herself from rascal.

बचने के लिए खूब किया संघर्ष, बाल तक नोंच डाले

Mon, 05 Apr 2021 01:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
girl tried to save herself from rascal.
झांसी। करगुवां में जिस बच्ची का शव मिला था, उसको दरिंदे ने अपना शिकार बनाने की पूरी कोशिश की थी। बच्ची ने भी बचने के लिए खूब संघर्ष किया। आरोपी के बाल भी नोच डाले। बच्ची के हाथ से मिले आरोपी के बाल इस बात की गवाही दे रहे थे। असफल होने पर आवेश में आए आरोपी ने डंडे और ईंट से बच्ची के सिर पर प्रहार कर मौत के घाट उतार डाला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हो सकी। पोस्टमार्टम दौरान शरीर में 14 जगह चोट के निशाने मिले हैं।
विज्ञापन

शनिवार को करगुवां में दिलदहला देने वाली वारदात ने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भले ही दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई हो, लेकिन दरिंदे ने बच्ची के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। डेयरी से दूध लेकर लौट रही बालिका को आरोपी संदीप ने गुटका मंगाने के बहाने अपने पास बुलाया। पैसे देने के बहाने कमरे में ले गया। जब तक बच्ची कुछ समझ पाती, तब तक दरिंदें ने गेट बंद कर उसे पकड़ लिया। बच्ची के कपड़े उतारते ही उसे हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया। घबराकर बच्ची ने विरोध शुरू कर दिया। उसने बचने के लिए खूब संघर्ष किया। मारपीट में बच्ची के शरीर पर कई जगह चोटें भी आ गईं।
विज्ञापन

बच्ची का लगातार संघर्ष देखकर घबराए आरोपी ने डंडे से सिर पर वार कर दिया। इसके बाद कमरे में रखी ईंट से सिर में पीछे भी वार किए। तेजी से खून निकलने के साथ ही उसकी मौत हो गई थी। घबराकर आरोपी ने शर्ट उतारकर खून साफ किया। इसके बाद किसी के आने के डर से शव को चादर में बांधकर प्लाट में फेंककर वह भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनन-फानन पानी से कमरे में पड़े खून को साफ करने के साथ ही कपड़े धोने लगा। अभी वह साफ-सफाई में लगा था, तभी अचानक मां-बाप अपनी बेटी को खोजते हुए मार्केट में आ गए। यह देखकर घबराकर वह पीछे वाले गेट से भाग निकला। लेकिन जब तक शव मिलने का हल्ला मच चुका था। खबर मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। वह भी भीड़ में शामिल होकर पूरा माजरा जानने लगा। पुलिस ने पहुुंचकर शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी थी। खोजी कुत्ता के आते ही वह घबराकर भाग निकला था। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद ईंट भी बरामद कर ली है। शनिवार सुबह आरोपी संदीप को पुलिस ने अदालत में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पूरे सिर में था फ्रैक्चर, कई जगह से टूटी थी सिर की हड्डी
तीन चिकित्सकों के पैनल ने बालिका के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में पाया गया कि बालिका के पूरे सिर में फ्रैक्चर था। कई जगह से सिर की हड्डी भी टूटी पाई गई। इसके अलावा, बालिका के दोनों कंधों, पेट, गले पर दोनों तरफ, गर्दन के नीचे, कोहनी, पीठ व पेट पर नाखून के निशान मिले हैं। पुलिस ने स्लाइड भी तैयार कराई है। जिसे जांच के लिए लखनऊ भेजा जा रहा है। रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हो सकी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। आरोपी पर धारा 376 ए/बी व पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है। गंभीर मामला देखते हुए पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है। मैं पूरे मामले की विवेचना कर रहा हूं। डीएनए जांच के लिए विसरा प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
राजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी
पुलिस से बोला, मारने का नहीं था इरादा
- अदालत से मिला 14 दिन का रिमांड, पुलिस घटना को लेकर लगातार करेगी पूछताछ
- पैदल पहुंचा था रिसाला चुंगी, टीकमगढ़ जाने के लिए यहां से हुआ था बस में सवार
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने बताया कि मारने का कोई इरादा नहीं था। बालिका के लगातार विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी। अदालत से पुलिस को आरोपी से पूछताछ के लिए 14 दिन का रिमांड मिला है। पुलिस आरोपी से फिर घटना को लेकर पूछताछ करेगी।
पुलिस के जवाब देते समय आरोपी संदीप के चेहरे पर कोई शिकन नजर नहीं आई। खुलकर उसने पुलिस के सवालों के जवाब दिए। सीओ सिटी राजेश कुमार सिंह के मुताबिक उसने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह पांच बजे से ही उठकर वह शराब पीने लगा था। शराब खत्म होने के बाद वह फिर से शराब लाने की तैयारी में था। अधिक नशा होने के बाद वह करीब साढ़े छह बजे गेट पर जाकर खड़ा हो गया। दूध लेकर लौट रही बालिका को देखकर उसने आवाज देकर गुटका मंगाने के अपने पास बुलाया। कमरे में ले जाकर उसे पकड़कर कपड़े उतारने लगा। बालिका के विरोध करने पर घबराकर उसने डंडे व ईंट से हमला कर हत्या कर दी।
उसने बताया कि घटना पर खोजी कुत्ता आने के बाद ही वह पीछे वाले से रास्ते से सड़क पर पहुंचा। मेडिकल कॉलेज पहुंचकर उसने ऑटो में बैठने का मन बनाया, लेकिन पुलिस के डर के चलते वह पैदल रिसाला चुंगी पहुंचा। यहां से टीकमगढ़ जाने वाली बस में सवार होकर शाम को घर पहुंचा।
छत से कूदने में कोतवाल हुए घायल
डीआईजी के एक्शन के बाद सतर्क हुई पुलिस टीमें आरोपी के घर टीकमगढ़ स्थित बम्हरौली गांव के लिए रवाना हो गईं थीं। शाम करीब साढ़े पांच बजे पुलिस की गाड़ी जैसे ही गांव में पहुंची। उसी समय आरोपी छत पर खड़ा था। पुलिस को देखकर वह छत से कूदकर भागने लगा। यह देखकर पुलिस टीमें भी उसके पीछे लग गईं। गांव के एक दूसरे मकान से कूदते समय गिरकर कोतवाल देवेश पांडेय तार में फंस गए थे। इससे उनके हाथ व पैर में चोट लग गई। एक सिपाही भी गिरकर घायल हुआ है।
पिता बोला, मौत का बदला मौत, आरोपी को मिले फांसी
रविवार को बालिका के घर पर रिश्तेदारों के साथ-साथ लोगों का भी आना-जाना लगा रहा। बार-बार पिता अपनी बेटी को याद कर फफक कर रोते नजर आए। पिता ने कहा कि मेरी बेटी की मौत का बदला मौत से लिया जाए। पुलिस ऐसी कार्रवाई करे कि आरोपी को फांसी मिले।
पहले भी हो चुका है विवाद
पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी झगड़ालू किस्म का था। उसका गांव में विवाद होने के बाद घर वालों ने उसे झांसी भेज दिया था। कुछ दिन पहले भी उसका भगवंतपुरा के पास एक युवक से झगड़ा हुआ था। पुलिस उसका अपराधिक मामला भी तलाश कर रही है। नवाबाद पुलिस ने टीकमगढ़ पुलिस से भी संपर्क साधा है।

- गंभीर अपराध में पुलिस कड़ी कार्रवाई करे। विवेचक इस मामले में बीस दिन के अंदर संपूर्ण विवेचना कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल करे, ताकि आरोपी को जल्द सजा मिले। इससे लोगों में भी पुलिस की कार्यप्रणाली के प्रति अच्छा संदेश जाए।
प्रणय श्रीवास्तव, सचिव, जिला अधिवक्ता संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed