फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Girl raped on the pretext of resolving land dispute

जमीनी विवाद हल कराने का झांसा देकर युवती संग दुष्कर्म

Sun, 20 Feb 2022 12:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
Girl raped on the pretext of resolving land dispute
झांसी। जमीनी विवाद को हल करने में मदद के बहाने युवक ने युवती को घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती को जान से मार देने की धमकी दी। पीड़िता शिकायत लेकर नवाबाद थाने पहुंची। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर पालर गांव निवासी अमित के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बरूआसागर निवासी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मकान को लेकर उसका एक व्यक्ति से विवाद चल रहा है। कुछ दिन पहले तहसील में उसकी मुलाकात अमित पालर से हुई। अमित ने लेखपाल की मदद से उसका विवाद हल कराने का भरोसा दिलाया। बृहस्पतिवार को उसने लेखपाल से मिलवाने के लिए उसे बुलाया था। बस स्टैंड पहुंचकर उसने अमित को फोन किया। अमित ने लेखपाल के उसके गुमनावारा स्थित घर में होने की बात कही और उसे वहां बुलाया। पीड़िता जब वहां पहुंची तब घर में अमित अकेला था। थोड़ी देर में लेखपाल के आने की बात कहकर उसने घर में बैठा लिया। वह उसका इंतजार करने लगी। इसी दौरान उसे अकेला पाकर अमित ने दरवाजा बंद कर लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। यह बात किसी को बताने पर जान से मार डालने की धमकी दी। घर पहुंचकर पीड़िता ने यह बात मां को बताई। शुक्रवार शाम मां उसे लेकर अपने साथ थाने पहुंची। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्र के मुताबिक गुमनवारा में पीड़िता को ले जाया गया था लेकिन, वह घटना स्थल को पहचान नहीं सकी। मामले की विवेचना कराई जा रही है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed