फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   girl hang himself

किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

Mon, 02 Dec 2019 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
girl hang himself
झांसी। थाना सीपरी बाजार इलाके में एक किशोरी ने घर में फांसी लगा ली। घर पर मौजूद भांजे ने देखकर शोर मचा दिया। एकत्रित हुए लोगों ने गेट खोलने का प्रयास किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर फंदे से उतारा। उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना सीपरी बाजार के मोहल्ला नालगंज निवासी गोपाल रैकवार गुजरात में खाना बनाने का काम करते हैं। घर पर उनकी पत्नी व बच्चे रहते हैं। शुक्रवार को उनकी पत्नी आशा रैकवार व पुत्र काम पर गए थे। घर पर उनकी 17 वर्षीय पुत्री और भांजा घर पर थे। शुक्रवार शाम अज्ञात कारणों के चलते पुत्री ने रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। खिड़की से उसे फांसी पर लटका देख घबराए बच्चे ने चिल्लाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे, लेकिन अंदर से दरवाजा बंद होने के कारण मदद नहीं कर सके। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने भी दरवाजा खोलने का प्रयास किया। सफल न होने पर गेट तोड़कर बाहर निकाला। आनन-फानन में नेहा को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह गुप्ता ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामलेे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed