{"_id":"56f5945e4f1c1b2402f1504c","slug":"girl-attacked","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका ने प्रेमी का सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका ने प्रेमी का सिर फोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
attacked, jhansi hindi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। नशे में चांटा मारने से गुस्साई एक महिला ने ईंटा मार कर प्रेमी का सिर फोड़ दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
कोतवाली क्षेत्र के उन्नाव गेट निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि पति के निधन के बाद वह घरों पर काम करने लगी। इस दौरान एक युवक से उसके प्रेम संबंध हो गए। कुछ दिन बाद युवक की शादी हुई तो उसने दूरी बनाने को कहा, मगर वह तैयार नहीं हुआ।
उल्टा उसके ऊपर शक करने लगा। घर से बाहर निकलने पर भी पाबंदी लगा दी। युवक ने वायदा किया कि वह परिवार का पालन पोषण करेगा, मगर खर्च को सिर्फ एक हजार रुपये ही दिए। वह आए दिन दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगा।
विज्ञापन
शुक्रवार की दोपहर प्रेमी नशे की हालत में दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगा। उसने विरोध किया तो प्रेमी ने चांटा मार दिया। गुस्से में उसने नजदीक में पड़ी ईंट उठाकर प्रेमी के सिर में मार दी। सिर में ईंट लगने से वह लहूलुहान होकर वहीं गिर कर अचेत हो गया। सूचना पर प्रेमी के परिजन मौके पर पहुंचे। युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया। समाचार लिखे जाने तक इस मामले की पुलिस से दूसरे पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं की थी।