फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   gic survey command survey

जीआईएस सर्वे शुरू कराने की तैयारी में निगम

Thu, 19 Nov 2020 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
gic survey command survey
Gic Jhansi.jpeg - फोटो : Gic Jhansi.jpeg
झांसी। महानगर में स्मार्ट सिटी के तहत बन रहे कमांड कंट्रोल सेंटर के लिए जीआईएस सर्वे जल्द शुरू कराने की नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए नगर निगम अधिकारियों ने गृहकर के लिए सर्वे कर रही आईटीआई की टीम से बेसमैप मांगा है।
विज्ञापन

दरअसल, कमांड कंट्रोल सेंटर के लिए महानगर में जीआईएस सर्वे का काम होना है। इसमें महानगर की हर गली और अंडरग्राउंड पाइपलाइन समेत 32 बिंदुओं का सर्वे कर डाटा जुटाया जाएगा। इसे लेकर नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसका प्रस्ताव बनकर तैयार हो गया है। नगर निगम ने महानगर में पहले से गृहकर को लेकर जीआईएस सर्वे कर रही टीम से बेसमैप मांगा है। इससे नगर निगम को सड़कों और छोटी गलियों की टैगिंग के लिए दोबारा सर्वे का काम नहीं कराना पड़ेगा। बेसमैप के आधार पर तय किए गए बिंदुओं का सर्वे किया जाएगा। जिसकी ऑनलाइन टैगिंग की जाएगी। नगर आयुक्त अवनीश राय ने बताया कि जीआईएस सर्वे के लिए तैयारियां चल रही हैं। सर्वे में डुप्लीकेसी न हो इसके लिए पहले से सर्वे कर रही कंपनी से बेसमैप मांगा है। ताकि कमांड सेंटर के लिए होने वाले सर्वे के दौरान तय बिंदुओं पर फोकस किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed