फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Get employment in government sector by doing course of mechanical engineers

मैकेनिकल इंजीनियर्स का कोर्स कर पाएं सरकारी सेक्टर में रोजगार

Tue, 10 Aug 2021 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Get employment in government sector by doing course of mechanical engineers
मैकेनिकल इंजीनियर्स का कोर्स कर पाएं सरकारी सेक्टर में रोजगार
विज्ञापन

झांसी। आजकल हम मशीन के युग में जी रहे हैं और जहां एक मशीन है, वहां मैकेनिकल इंजीनियर की जरूरत है। इसलिए मैकेनिकल इंजीनियर्स के लिए नौकरी के विकल्पों की कमी भी नहीं है। ऐसे में मेकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करके छात्र-छात्राएं सरकारी से लेकर प्राइवेट सेक्टर तक में बेहतर रोजगार पा सकते हैं।
मैकेनिकल इंजीनियरिंग अभियांत्रिकी के सबसे पुराने और व्यापक विषयों में से है। यह मशीन और टूल्स की डिजाइनिंग, प्रोडक्शन और ऑपरेशन के लिए हीट और मेकेनिकल पावर के उत्पादन, इस्तेमाल से संबद्ध है। इस फील्ड में कॅरियर शुरू करने वाले छात्रों के लिए यह बहुत जरूरी है कि उन्हें कोर कॉन्सेप्ट्स जैसे मेकेनिक्स, कीनेमेटिक्स, थर्मोडायनामिक्स, मेटीरियल साइंस, स्ट्रक्चरल एनालिसिस आदि की अच्छी समझ होनी चाहिए। इन कोर्स में मुख्यत: तकनीकी क्षेत्र जैसे जनरेटर्स के जरिए इलेक्ट्रिसिटी का डिस्ट्रीब्यूशन, ट्रांसफार्मर्स, डिजाइनिंग, इलेक्ट्रिक, मोटर्स, आटो मोबाइल्स, एयरक्राफ्ट और अन्य हैवी व्हीकल्स शामिल हैं। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेशन इंजी. राहुल शुक्ला ने बताया कि मेकेनिकल इंजीनियरिंग जीवन के तकरीबन हर पहलू को प्रभावित करती है। अधिकांश चीजें जो हम अपनी रोजाना की जिंदगी में इस्तेमाल करते हैं, उन्हें मेकेनिकल इंजीनियर्स ही डिजाइन और डेवलप करते हैं। जैसे कि माइक्रो सेंसर्स, कंप्यूटर्स, ऑटोमोबाइल्स, स्पोर्ट्स इक्विपमेंट, मेडिकल डिवाइसेज, रोबोट्स और कई अन्य वस्तुएं जो हमारे जीवन को ज्यादा बेहतर बनाने के लिए इन नई डिवाइसेज और इक्विपमेंट से मदद मिलती है।
विज्ञापन

यहां पा सकते रोजगार
मेकेनिकल इंजीनियरिंग कर जॉब में कई क्षेत्र जैसे कि थर्मल पावर प्लांट्स, न्यूक्लियर स्टेशंस, इलेक्ट्रिसिटी जनरेशन आदि में लाइव प्रोजेक्ट्स की प्लानिंग और सुपरविजन के कार्य आते हैं। इस क्षेत्र में रिन्यूएबल एनर्जी, ऑटो मोबाइल्स, क्वालिटी कंट्रोल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन आदि नई फील्ड हैं। इंजीनियरिंग में अंडर ग्रेजुएट डिग्री लेने के बाद छात्रों के लिए मैन्युफैक्चरिंग, प्रोडक्शन, सर्विसेज और डेवलपमेंट के क्षेत्रों में जॉब के काफी अच्छी अवसर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटर पास के लिए कोर्स
कोर्स: बीटेक मेकेनिकल इंजीनियरिंग
सीट: 60
प्रक्रिया: एकेटीयू से
अवधि: चार साल
योग्यता: 50 फीसदी से इंटर
फीस: 85000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed