फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Gaurav Yadav selected in UPSC with 503rd rank Jhansi

UPSC Result: झांसी के गौरव यादव का यूपीएससी में सिलेक्शन, मिली 503वीं रैंक; परिवार में खुशी की लहर

Tue, 23 May 2023 08:47 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 23 May 2023 08:47 PM IST
सार

झांसी के गौरव यादव का यूपीएससी में चयन हो गया है। दूसरी बार के प्रयास में उनको 503वीं रैंक मिली है। गौरव ने इस जीत का श्रेय परिवार को दिया है।

विज्ञापन
Gaurav Yadav selected in UPSC with 503rd rank Jhansi
परिवार के साथ खुशी मनाते गौरव यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महानगर के सीपरी बाजार निवासी गौरव यादव का यूपीएससी में चयन हुआ है। उनको 503वीं रैंक मिली है। गौरव ने दूसरे प्रयास में यह सफलता पाई है। पहली बार वे मेन्स तक पहुंच गए थे। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। गौरव के चयन पर परिवारिजनों में खुशी की लहर है। गौरव के पिता श्यामसुंदर यादव उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक हैं। वे वर्तमान में आगरा के ताजगंज थाने में तैनात हैं। 

विज्ञापन

गौरव ने सफलता का श्रेय परिवार को दिया
गौरव अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और बड़े भाई सौरभ यादव को देते हैं। अर्थशास्त्र के छात्र रहे गौरव का कहना है कि यूपीएससी के लिए कड़ी मेहनत और लगन जरूरी है। उन्होंने रोज पांच से छह घंटे पढ़ाई की। वे कहते हैं कि यूपीएससी की तैयारी में अखबार से भी काफी मदद मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं यूपीएससी सीएसई टॉपर्स की लिस्ट
जानकारी के लिए बता दें कि इस बार  270 से अधिक सिविल सेवकों और अन्य केंद्रीय तथा राज्य सेवाओं में 380 अधिकारियों का चयन हुआ है। इस बार यूपीएससी सीएसई 2022 पास करने वालों में टॉप 10 में शामिल हैं  इशिता किशोर, गरिमा लोहिया, उमा हरति एन, स्मृति मिश्रा, मयूर हजारिका, गहना नव्या जेम्स, वसीम अहमद भट, अनिरूद्ध यादव, कनिका गोयल और राहुल श्रीवास्तव का नाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed