फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   gate ki exam me biet ke 3 studento ne top 100 me banayi jagaye

गेट की परीक्षा में बीआईईटी के तीन छात्रों ने टॉप 100 में बनाई जगह

Sat, 03 Apr 2021 01:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
gate ki exam me biet ke 3 studento ne top 100 me banayi jagaye
परीक्षाा में बीआईईटी के तीन छात्रों ने शानदार सफलता पाई है। - फोटो : ???? ????
गेट की परीक्षा में बीआईईटी के तीन छात्रों ने टॉप 100 में बनाई जगह
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईईटी) के छात्रों ने गेट (ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग) की परीक्षा में अपना परचम लहराया है। सौ छात्रों ने परीक्षा में क्वालिफाई किया है। इसके अलावा तीन छात्रों ने टॉप 100 में जगह बनाई है। इसमें अभिषेक सक्सेना ने 26वीं, आयुष त्रिपाठी ने 56वीं और सागर ने 76वीं रैंक हासिल की है।

गेट की परीक्षा का जिम्मा आईआईटी मुंबई को मिला था। इस परीक्षा में बीआईईटी के 160 छात्र-छात्राएं बैठे थे। इस परीक्षा में सौ छात्र-छात्राएं चयनित हुए हैं। बड़ी बात ये है कि तीन छात्रों ने टॉप 100 तो छह ने टॉप 500 में अपनी जगह बनाई है। इसमें मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के अभिषेक सक्सेना ने 26वीं, कंप्यूटर साइंस के आयुष त्रिपाठी ने 56वीं, मेकेनिकल इंजीनियरिंग के सागर रायकवार ने 76वीं, केमिकल इंजीनियरिंग के अमन गुप्ता ने 166वीं, आईटी के मनल जैन ने 306वीं और कंप्यूटर साइंस विभाग के विवेक कुमार ने 477वीं रैंक हासिल की है। गेट समन्वयक डॉ. अतुल कुमार द्विवेदी ने बताया कि टॉप 500 में संस्थान के छह छात्रों को स्थान मिलना बड़ी बात है। गेट परीक्षा क्वालिफाई करने वाले छात्रों को एमटेक की पढ़ाई के लिए दिग्गज उच्च शिक्षण संस्थानों में रैंकिंग के आधार पर प्रवेश मिल जाएगा। इसके अलावा नौकरी करने के इच्छुक विद्यार्थियों को पब्लिक सेक्टर कंपनी में अच्छे पैकेज पर नौकरी मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि कॉलेज के शिक्षकों ने गेट की परीक्षा के मद्देनजर छात्र-छात्राओं को पढ़ाई कराई थी। इसका लाभ छात्रों को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed