झांसी : 77 गांवों में खेतों के नीचे से गुजरेगी गैस पाइप लाइन
मोंठ और सदर तहसील के 77 गांवों में खेतों के नीचे से गैस पाइप लाइन गुजरेगी। जमीन के सर्किल रेट के चार गुना का दस प्रतिशत मुआवजा किसानों को दिया जाएगा प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ये मोंठ और सदर तहसील से होकर गुजरेगी। मोंठ के 42 और झांसी सदर तहसील के 35 गांवों में खेतों के चार फुट नीचे से ये पाइप लाइन गुजरेगी। गांव और खेतों को चिह्नित करने का काम पूरा कर लिया गया है। पाइप लाइन के एवज में किसानों को मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा। जमीन के सर्किल रेट के चार गुना का दस प्रतिशत मुआवजा किसानों को दिया जाएगा।
इसके अलावा पाइप लाइन डाले जाने के दौरान फसलों को होने वाली क्षति का मुआवजा भी दिया जाएगा। विदित हो कि पाइप लाइन डाले जाने के बाद किसान जमीन पर पहले की तरह खेती कर सकेंगे।