{"_id":"686ec517bacf7f31bf0d891e","slug":"gas-agency-operator-committed-suicide-by-hanging-himself-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-594358-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: गैस एजेंसी संचालक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: गैस एजेंसी संचालक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रक्सा के राजापुर गांव निवासी गैस एजेंसी संचालक आदित्य झा (27) ने मंगलवार शाम घर में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन उसके सुसाइड करने की सही वजह नहीं बता सके। परिजनों का कहना है कि वह घंटों मोबाइल पर गेम खेलता था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
आदित्य की गांव में गैस एजेंसी थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि आदित्य को मोबाइल में गेम खेलने की लत थी। दिनरात मोबाइल में लगा रहता था। दोस्तों से बात नहीं करता था। पिछले करीब दो महीने से वह अनमना रहने लगा। पूछने पर भी कुछ नहीं बताता था। मंगलवार को भी वह अपने कमरे में मोबाइल चला रहा था। काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आया। परिजन के पहुंचने पर दरवाजा भीतर से बंद था। किसी तरह दरवाजा खुलवाने पर उसका शव फंदे से लटका था। तीन भाइयों में आदित्य सबसे छोटा था। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। आदित्य की दो साल पहले शादी हुई थी। पत्नी आकांक्षा मायके में थी।
विज्ञापन