फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Garbage not carry from home but take money

पैसा लेने तो आ रहे, घरों से कूड़ा नहीं उठा रहे

Fri, 12 Mar 2021 12:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Garbage not carry from home but take money
झांसी। महानगर में कूड़ा उठान में डोर टू डोर कू ड़ा कंपनियों ने मनमानी चरम पर पहुंच गई है। पैसा वसूलने के बावजूद कूड़ा न उठाकर कंपनियां 40 हजार से अधिक घरों में रहने वाले लोगों के साथ धोखा कर रही हैं। हर महीने घरों से यूजर चार्ज तो लिया जा रहा है, लेकिन कूड़ा लेने के लिए गाड़ियां नहीं पहुंच रही हैं। बुधवार और बृहस्पतिवार को महानगर के कई वार्डों में घरों से कूड़ा लेने के लिए गाड़ियां नहीं पहुंचीं। ऐसे में घरों में जमा हो रहे कूड़े को लोग अब सार्वजनिक स्थानों पर फेंक रहे हैं। ऐसे में महानगर में कूड़े के ढेर लग रहे हैं। पार्षदों ने इसे लेकर आपत्ति जताते हुए नगर निगम अधिकारियों से शिकायत की है।
विज्ञापन

महानगर में दो दिन पहले मुख्यमंत्री आए तो पूरे शहर में सफाई अभियान तेजी से चलाया गया। मुख्यमंत्री को गंदगी और कूड़ा न दिखे इसके लिए नगर निगम और कूड़ा कंपनियों की टीमें जुटी रहीं। मुख्यमंत्री के जाते ही शहर में कूड़ा कंपनियों की मनमानी शुरू हो गई। महानगर में दो दिन से कूड़ा कंपनियों की गाड़ियां घरों से कूड़ा लेने नहीं जा रही हैं। घर में कूड़े का ढेर लगने पर लोग अब सार्वजनिक स्थानों और कूड़ेदानों के आसपास कूड़ा डाल रहे हैं। महानगर में काम कर रहीं कूड़ा कलेक्शन कंपनियां हर महीने घरों से कूड़ा उठाने के एवज में 40 रुपये यूजर चार्ज वसूल करती ह्रैं।
विज्ञापन

लेकिन अब कंपनियों की मनमानी के चलते लोगों की दिक्कत बढ़ रही है। बताया जा रहा है कि कूड़ा कंपनियों का काम समाप्त होने जा रहा है और नगर निगम नए वित्तीय वर्ष में नई कंपनियों से अनुबंध करने जा रहा है। वहीं नगर निगम द्वारा कंपनियों का भुगतान न किए जाने की बात भी सामने आ रही है। इसके चलते कंपनियों ने कूड़ा उठाने का काम बंद कर दिया है। बुधवार और बृहस्पतिवार को भी नगरा, प्रेमनगर, दीनदयाल नगर, आवास विकास, मिशन कंपाउंड, नैनागढ़, ईसाईटोला समेत कई वार्डों में गाड़ियां कूड़ा लेने नहीं पहुंचीं। वहीं, मामले को लेकर पार्षदों के पास शिकायतें पहुंचीं, तो उन्होंने नगर निगम अधिकारियों से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनियों के खिलाफ मिलती रही हैं शिकायतें
नगर निगम ने पांच साल पहले महानगर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए पांच कंपनियों से अनुबंध किया था। अनुबंध के मुताबिक कंपनियों को महानगर में 40 फीसदी घरों से यूजर चार्ज वसूलने के साथ 100 फीसदी घरों से कूड़ा लेना था, लेकिन कंपनियों ने इसमें जमकर मनमानी की। जांच में पता चला कि कई कंपनियों के बताए गए पते पर कोई कार्यालय ही नहीं था। इसके साथ ही कंपनियों ने नगर निगम से तो हर साल पूरा भुगतान लिया, लेकिन पूरे शहर से कूड़ा उठान नहीं किया। इसे लेकर कंपनियों के खिलाफ नगर निगम कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है।

कहते हैं लोग
कूड़ा कलेक्शन के लिए दो दिन से गाड़ियां आई ही नहीं हैं। घर पर कूड़ा कब जमा करें। हर महीने पैसे ले जाते हैं।- आसिफ, नगरा
मुख्यमंत्री आए थे, तो पूरा शहर साफ था। उनके जाते ही शहर गंदा हो गया है। कूड़ा लेने के लिए वाहन आ ही नहीं रहें हैं।- प्रवीण तिवारी, सीपरी बाजार
कूड़ा कलेक्शन के लिए गाड़ियां नहीं आ रही हैं। कूड़ा घर में जमा हो रहा है। बाहर डालने भी गए, तो वहां भी कूड़े का ढेर लगा था।- अबरार, प्रेमनगर
महानगर में कूड़ा उठान का मामला सुलझ नहीं पा रहा है। हर महीने पैसे लेने तो आते हैं, लेकिन कूड़ा लेने के लिए नहीं आते।- उत्तम कुमर, खातीबाबा
कूड़ा कलेक्शन के लिए कंपनियों ने मनमानी शुरू कर दी है। हमारे क्षेत्र में दो दिन से गाड़ियां नहीं आ रही हैं। कूड़े के ढेर लगे हैं।- विमल किशोर, पार्षद
महानगर में दो दिन तो खूब कूड़ा उठान हुआ, लेकिन अब गाड़ियां नहीं आ रही हैं। लोग हमसे शिकायत करने आ रहे हैं।- दिनेश प्रताप सिंह दीपू, पार्षद
झांसी की जनता के साथ धोखा नहीं होने देंगे। यूजर चार्ज लेकर कूड़ा उठान न करना बिल्कुल गलत है। शिकायत मिलने पर इसे लेकर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।- रामतीर्थ सिंघल, महापौर
कूड़ा कलेक्शन नहीं हुआ तो इसे दिखवाते हैं। कंपनियों से मामले में जवाब तलब किया जाएगा। कूड़ा उठान शत प्रतिशत कराया जाएगा।- शादाब असलम, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed