फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   gar me kre ya park me, rehna hai nirog to roj kre yog

घर में करें या पार्क में, रहना है निरोग तो रोज करें योग

Mon, 22 Jun 2020 12:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
gar me kre ya park me, rehna hai nirog to roj kre yog
विश्व योग दिवस पर सीपरी बाजार के नेहरू पार्क में पतंजलि योग संस्थान के कार्यकर्ताओं ने योग किया।
घर में करें या पार्क में, रहना है निरोग तो रोज करें योग
विज्ञापन

झांसी। विश्व योग दिवस पर रविवार को पार्कों, धार्मिक स्थलों एवं घरों में लोगों ने योग के आसन किए। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया और स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, वृक्षासन, भुजंगासन आदि किए। योग की महत्ता पर विचार भी प्रकट किए। कोरोना वायरस से बचाव के कारण इस बार योग का कोई भी सामूहिक कार्यक्रम नहीं हुआ।
मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा, जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने अपने आवासों में सूर्य नमस्कार, धनुषासन, व्रजासन आदि योग किए। उत्तर मध्य रेल के झांसी मंडल में मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर, महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष चारू माथुर व अन्य अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने अपने घरों में योगाभ्यास किया। मंडल रेल प्रबंधक ने अपने संदेश में कहा कि सभी लोग योग को अपने जीवन में अपनाए। बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र में मुख्य पर्यवेक्षक जितेंद्र चौपड़ा के नेतृत्व में ऑनलाइन योगा कराया। उत्तर प्रदेश राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय समन्वयक डा. रेखा त्रिपाठी एवं विद्यार्थियों ने, राजकीय इंटर कालेज के मैदान में क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में संघ प्रचारक अजय जी, संजीव सरावगी, प्रदीप सरावगी, रवि प्रकाश ने, भेल के जैन मंदिर के समीप बगीचे में पन्ना लाल असर, रमेश कुमार गुप्ता, डा. वीरेंद्र जैन, राज कुमार आदि ने योग के आसन किए।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश महिला जिला उद्योग व्यापार मंडल की अध्यक्ष कंचन आहूजा, ज्योति मल्होत्रा, वसुधा प्रेमानी, आशा करनानी, ऊषा सेन, अलका मित्तल, रजनी गुप्ता, नीलम खन्ना ने, रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अरविंद कुमार ने योग के आसन किए। इधर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर जेवी वैशंपायन ने सभी एनसीसी कैडेटसों तथा अन्य विद्यार्थियों को योग के महत्व पर ऑनलाइन बताया। इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी डा. रश्मि सेंगर, प्रो. सुनील काबिया, योगाचार्य चंद्रकांत लखेरा, प्रो. शुभांगी निगम, प्रो. एमएम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed