फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Gangster Sartaj's property worth 75 lakhs attached

गैंगस्टर सरताज की 75 लाख की संपत्ति कुर्क

Mon, 27 Jun 2022 11:12 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Gangster Sartaj's property worth 75 lakhs attached
गैंगस्टर सरताज उर्फ गुड्डे के मकान को पुलिस ने किया कुर्क। संवाद
झांसी। सोमवार को पुलिस और प्रशासन की टीम ने गैंगस्टर सरताज उर्फ गुड्डे की 75 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की। उसका संगम विहार कॉलोनी स्थित मकान जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन

अपराध के जरिये अवैध संपत्ति अर्जित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। जनपद में ऐसी दो अरब से अधिक कीमत की संपत्तियां कुर्क की जा चुकी हैं। इसी क्रम में सोमवार को गैंगस्टर सरताज उर्फ गुड्डे के संगम विहार कॉलोनी स्थित आवास पर टीम पहुंची। डुगडुगी पिटवाकर आसपास के लोगों को कुर्की की कार्रवाई की सूचना दी गई। इसके बाद गैंगस्टर की पत्नी व गवाहों की मौजूदगी में उसका मकान कुर्क कर लिया गया। कुर्क किए गए मकान की अनुमानित कीमत 75 लाख रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर अवनीश गौतम, नायब तहसीलदार मानवेंद्र सिंह, प्रेमनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed