{"_id":"63c1ac72154d7c22030edf07","slug":"gang-of-interstate-miscreants-caught-stealing-from-luxury-vehicles-jhansi-news-jhs2369491184-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: लग्जरी गाड़ियों से चोरी करने वाले अंतरराज्यीय बदमाशों का गिरोह पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: लग्जरी गाड़ियों से चोरी करने वाले अंतरराज्यीय बदमाशों का गिरोह पकड़ा
विज्ञापन
झांसी। चोरी, लूट, डकैती में लिप्त अंतरराज्यीय गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। इन बदमाशों पर कई गंभीर धाराओं में उप्र एवं मप्र के विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं। पांचों बदमाश जेल भेज दिए गए, जबकि फरार दो बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। ये बदमाश चोरी करने के लिए लग्जरी गाड़ियों का इस्तेमाल करते थे।
पकड़े गए बदमाशों से 95 हजार रुपये नकद, दो लग्जरी कार समेत तमंचा एवं कारतूस बरामद हुए हैं।
एसपी (आरए) नैपाल सिंंह ने बताया कि चोरी, लूट एवं नकब जनी की घटनाओं की पड़ताल में एक गिरोह का नाम सामने आ रहा था लेकिन, यह बदमाश पकड़ में नहीं आ रहे थे। वारदात के बाद यह बदमाश जनपद छोड़कर भाग जाते थे।
बृहस्पतिवार की रात बदमाशों के एरच के मीर साहब मजार के पास मौजूद होने की सूचना पुलिस को मिली। एरच प्रभारी अशोक कुमार की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची। यहां सात बदमाश मौजूद थे। पुलिस ने घेराबंदी करके पांच बदमाशों को पकड़ लिया जबकि दो बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन
पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम गया पाल (42) निवासी कबरई महोबा, छोटेलाल कुशवाहा (42) मौदहा हमीरपुर, नरेंद्र पाल (37) महोबा, सुंदर पाल (45) मऊरानीपुर, अजय कुशवाहा (22) महोबा बताया जबकि महेंद्र पाल (36) महोबा एवं बाबूराम (27) ककरबई वहां से भाग निकले।
एसपी के मुताबिक बदमाशों ने बताया कि वारदात के समय यह लोग लग्जरी कार का इस्तेमाल करते थे। दोनों कार भी पुलिस ने बरामद कर ली है। गिरोह का सरगना गयापाल है। उसके खिलाफ महोबा, हमीरपुर, झांसी, जालौन, दतिया के विभिन्न थानों में लूट, डकैती, अपहरण, हत्या, हत्या का प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
गिरोह में शामिल अन्य बदमाशों के खिलाफ भी गैंगस्टर, गुंडा एक्ट एवं आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। एसपी के मुताबिक फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है। इन सभी की आठ थानों की पुलिस को तलाश थी। टीम में स्वॉट प्रभारी कुलभूषण सिंह, मोंठ प्रभारी संजय कुमार गुप्ता समेत कई थानों से पुलिस बल मौजूद था।