फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ganesh utsav

झांकियों में दिख रही है प्रकृति की सुंदरता

Tue, 25 Aug 2020 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
ganesh utsav
भगवान गणेश की आराधना करता एक परिवार। - फोटो : REPORTERS
झांसी। महानगर में गणेश उत्सव उत्साह से मनाया जा रहा है। घरों में बच्चों ने एक से बढ़कर एक झांकियां सजाई हैं। इनमें केला, आम, अशोक के पत्तों से झांकियों को प्राकृतिक सुंदरता दी जा रही है। पशुओं के खिलौने और रंग बिरंगे गुब्बारे झांकियों को खूबसूरत बना रहे हैं।
विज्ञापन

बुंदेलखंड में सावन और भादो के महीने में झांकी सजाने का बड़ा प्रचलन रहा है। लेकिन इंटरनेट और टेलीविजन के दौर में यह झांकियां लुप्त हो गई थीं। गणेश उत्सव पर सार्वजनिक पंडालों में लोग भगवान के दर्शन के लिए जाते थे। लेकिन इस बार कोरोना वायरस के कारण सार्वजनिक गणेश पंडाल नहीं सजाए गए हैं। वहीं विद्यार्थियों के लिए स्कूल कॉलेज भी बंद हैं। ऐसे में एक बार फि र बुंदेलखंड की झांकी सजाने की पुरानी परंपरा घर-घर नजर आने लगी है। झांकियों में बच्चे प्रकृति की खूबसूरती को अपने-अपने अंदाज में दिखा रहे हैं। शहर के रोशन और पवन कुमार के अनुसार झांकियों में वन्यजीव के खिलौने रखे हुए हैं और रंग-बिरंगी विद्युत की झालरें लगाई गई हैं। घर-घर सजीं यह झांकियां बड़ी ही मनमोहक लग रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed