फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Gaiss reflling case in house

घरेलू गैस सिलिंडर रिफिल कर ऑटो में भरी जा रही थी गैस

Sun, 03 Jan 2021 12:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Gaiss reflling case in house
झांसी। महानगर में अवैध गैस रिफिलिंग कर ऑटो दौड़ाए जा रहे हैं। शनिवार को पूर्ति विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान नई बस्ती क्षेत्र से ऑटो में गैस रिफिलिंग करते हुए तीन लोगों को पकड़ा। साथ ही घरेलू गैस सिलिंडर और रिफिलिंग उपकरण बरामद किए।
विज्ञापन

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी महेश चंद्र गौतम को सूचना मिली कि नई बस्ती क्षेत्र में गैस रिफिलिंग की जा रही है। उन्होंने पुलिस बल के साथ लक्ष्मी ब्रिगेड स्कूल के पास कार्रवाई के दौरान गैस रिफिलिंग पकड़ी। इस दौरान ऑटो संख्या यूपी 93बीटी 4987 में घरेलू गैस सिलिंडर से गैस भरी जा रही थी। टीम ने मौके से ऑटो चालक धीरज लकेरा निवासी गणेश मंदिर, रिफिलिंग कर रहे छोटे उर्फ भगवान सिंह परिहार निवासी चांद गेट नई बस्ती और दीपक कुशवाहा निवासी बाहर दतिया गेट को गिरफ़्तार कर लिया। इस दौरान भारत गैस कंपनी का भरा घरेलू गैस सिलिंडर, इलेक्ट्रिक तराजू, इलेक्ट्रिक रिफलर, पाइप, दो स्टेबलाइजर बरामद किए गए। इस मामले में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि अवैध गैस रिफिलिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर गैस एजेंसी संचालक की मिलीभगत पाई जाती है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed